सिवनी मध्यप्रदेश
कलेक्टर श्रीमती मीना ने ग्राम बंजरटोला का किया आकस्मिक भ्रमण
➖➖➖
#सिवनी कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना ने घंसौर विकासखंड के प्रवास के दौरान आकस्मिक रूप से ग्राम बंजरटोला पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान वे ग्रामीण नरेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर पहुंचीं और परिवारजनों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनके जीवनयापन एवं शासकीय योजनाओं के लाभ की स्थिति की जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती मीना ने परिवार से राशन, पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। चर्चा के दौरान नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वे लोहारी कारीगर हैं और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, किन्तु आवश्यक औजारों के अभाव में कार्य सुचारु रूप से नहीं कर पा रहे हैं।
इस पर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित लीड बैंक मैनेजर एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग को आवश्यक कार्यवाही करते हुए हितग्राही को शीघ्र औजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
रिपोर्ट:- जितेंन्द्र बघेल
