शहडोल,- 13 जुलाई 2026:
शहडोल पुलिस विभाग के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा। मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्रालय द्वारा जारी हालिया आदेश के तहत विभाग में तीन जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। पुलिस अधीक्षक (SP) संजय कुमार अग्रवाल ने नव-पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों (RI) के कंधों पर प्रतीक स्वरूप स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण के बल पर पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में शामिल हैं:
प्रियंका शर्मा (पूर्व सूबेदार)
राजमति परस्ते (पूर्व सूबेदार)
बृजलाल रोकड़े (पूर्व सूबेदार)
ये तीनों ही अधिकारी अपने सेवाकाल में बेहद कर्मठ, अनुशासित और जिम्मेदार रहे हैं। रक्षित निरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद पर इनकी पदोन्नति इनके कठिन परिश्रम और विभाग के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम है।
SP ने थपथपाई पीठ, कहा– “बढ़ाएं विभाग का मान”
स्टार लगाने की रस्म के दौरान पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने तीनों अधिकारियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा:
”पदोन्नति केवल एक पद का बढ़ना नहीं है, बल्कि यह ज़िम्मेदारियों का एक नया और बड़ा अध्याय है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये तीनों अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव के साथ करेंगे। इनका यह समर्पण पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”
वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बढ़ाया हौसला
इस गरिमामयी अवसर पर केवल पुलिस अधीक्षक ही नहीं, बल्कि जिले के अन्य आला अधिकारियों ने भी इन तीनों की कार्यशैली की तारीफ की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अभिषेक दीवान एवं डीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने भी नव-पदोन्नत रक्षित निरीक्षकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह विभाग और जनता की सेवा में उत्कृष्ट मिसाल पेश करते रहेंगे।
तीनों अधिकारियों को इस उपलब्धि पर पूरे पुलिस महकमे और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयाँ मिल रही
अजय पाल
