कटनी/बहोरीबंद
थाना बहोरीबंद में फरियादी श्री गोपाल प्रसाद खांडेल पिता भगवत प्रसाद खांडेल निवासी जबलपुर ( रिटायर्ड पुलिस अधिकारी) की शिकायत पर, कि शीतल प्रसाद दुबे पिता जागेश्वर दुबे उम्र 56 वर्ष एवं रामशंकर दुबे पिता मथुरा प्रसाद दुबे उम्र 46 वर्ष दोनो निवासी ग्राम – भखरवारा , थाना बहोरीबंद के व्दारा जमीनो के कूट रचित दस्तावेज दिखाकर जमीन का सौदा किया गया था और शीतल प्रसाद दुबे के व्दारा अपनी जमीन बताकर 28,70,000/- रुपये में तय करके बयाना बतौर 10,00000/- रुपये प्राप्त कर लिये गये । इसी प्रकार रामशंकर दुबे के व्दारा अपनी जमीन का सौदा 14,35000/- रुपये में करके 5,00000/- रुपये बयाना बतौर प्राप्त कर लिये गये थे और बाद में आरोपियो व्दारा एक राय होकर अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से जमीन की रजिस्ट्री करने से मना करने पर दोनो आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्र. 84/25 धारा 420 , 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान मामले में, आरोपी गणों द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उनका उपयोग कर लाभ अर्जित करने से, धारा 467,468,471,34 भादवि बढायी गयी ।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा ( भा.पु.से. ) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाक्टर संतोष डेहरिया व एस डी ओ पी स्लीमनाबाद श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक अखलेश दाहिया के व्दारा विशेष टीम गठित कर मामले के आरोपी – शीतल प्रसाद दुबे पिता जागेश्वर दुबे उम्र 56 वर्ष एवं रामशंकर दुबे पिता मथुरा प्रसाद दुबे उम्र 46 वर्ष दोनो निवासी ग्राम – भखरवारा , थाना बहोरीबंद की तत्परता से तलाश की जाकर दोनो आरोपियो से पूछताछ की गई आरोपी गणों द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने पर मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया गया जो माननीय न्यायालय व्दारा दोनो आरोपियो का जेल वारंट बनाने से जिला जेल कटनी में दाखिल कराया गया ।
उल्लेखनीय भूमिका – निरीक्षक थाना प्रभारी अखलेश दाहिया , सउनि. मोनेन्द्र सिह सउनि.अनुराग पाठक, कोमल सिह , अतुल श्रीवास्तव , बृजेश की रही ।
पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
Trending
- कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: महिला कमांडर रूपी ढेर, बस्तर की अंतिम तेलुगू कैडर का अंत
- हार जीत का ताश पत्तों के साथ दाव लगाते चार जुआरी गिरफ्तार
- दुनियाभर में मशहूर है जबलपुर का भेड़ाघाट ….
- पठान बने कांग्रेस के जिला सचिवजिला कार्यकारिणी में चंदेरी से मात्र पदाधिकारी
- जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में
- रायपुर: तड़के सुबह पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; सेंट्रल ज़ोन में 132 बदमाशों की परेड, 11 वारंटी गिरफ्तार
- सावधान: ई-चालान के नाम पर साइबर ठगों का नया जाल, रायपुर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
- उजियारा अभियान: नरहरपुर पुलिस ने पकड़ा 33 लाख का गांजा, क्रेटा वाहन समेत 43 लाख का माल बरामद
