कटनी/बहोरीबंद: बहोरीबंद थाना में प्रशासनिक फेरबदल के बाद रविवार को नवागत थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में हाल ही में हुई कड़ी कार्रवाई में पूर्व थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को लाइन अटैच किया गया था, जबकि एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया।
इन बदलावों के बाद अब बहोरीबंद थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक विजय विश्वकर्मा को सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद निरीक्षक विश्वकर्मा ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सभी स्टाफ के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया।
जितेंद्र मिश्रा
Trending
- 40 पाव देशी प्लेन और 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब की गई जब्त
- रायपुर (छत्तीसगढ़) से 85 वर्षीय वृद्ध माताजी ने ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ से जुड़े एक संत महाराज श्री की वाणी तथा समाज में व्याप्त आडंबर और गो माता की दयनीय स्थिति की कथा मोबाइल पर सुनकर भावुक होकर अश्रुधारा बहा दी।
- जिला चिकित्सालय में 03 वर्षीय मासूम के गले से सफल ऑपरेशन कर निकाला गया सिक्का
- आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ का समर्थन करते हुए संत मलूक दास की 452वीं जयंती पर कहा,
- 220 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण को मिली मंजूरी, 10 अप्रैल को होगी नियंत्रित ब्लास्टिंग
- टीकाकरण से पहले पालकों की सहमति लेना है जरूरी
- ब्राह्मण समाज में नई पारी की शुरुआत, पंडित राहुल पाण्डेय बने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कटनी में उत्साह का माहौल
- चैत्र नवरात्र के बाद मां वीरासन देवी मंदिर की दान पेटी खुली, 2.64 लाख रुपये निकले
