रायपुर। राजधानी रायपुर के कंकाली नाका चौक, पुरानी बस्ती थाना के सामने स्थित श्री जय छत्तीसगढ़ नवदुर्गा महोत्सव समिति इस वर्ष देवी प्रतिमा स्थापना का 55वां वर्ष मना रही है। वर्ष 1972 से यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।
समिति की परंपरा के अनुसार, मां दुर्गा की महिषासुर मर्दिनी स्वरूप में प्रतिमा स्थापित की जाती है। प्रतिवर्ष नवमी पर भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें मेवा मिश्रित हलवा-पूड़ी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहता है। समिति के सदस्यों की तीसरी पीढ़ी के युवा भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस वर्ष 19 अक्टूबर को कन्याभोज के बाद दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को आइसक्रीम भी वितरित की जाएगी। वहीं, दशहरे के दिन मां दुर्गा की भव्य विसर्जन यात्रा महादेव घाट के लिए रवाना होगी।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।







