ऑपरेशन साइबर शील्ड: रायपुर पुलिस ने राजस्थान से दबोचे दो और साइबर ठग, ‘वर्क फ्रॉम होम’ के नाम पर की थी लाखों की धोखाधड़ी
रायपुर: राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक (रायपुर रेंज) श्री अमरेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत पुलिस टीम ने राजस्थान से दो मुख्य आरोपियों, आशीष परिहार और लक्ष्मन देवासी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर प्रार्थी पारस कुमार धीवर से 24 लाख और ललित साहू से 34 लाख रुपये की बड़ी ठगी की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी श्री अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए थे। विवेचना के दौरान बैंक खातों और टेलीग्राम डेटा के सूक्ष्म विश्लेषण से पुलिस आरोपियों तक पहुँचने में सफल रही। इस प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे मिली लीड के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के अजमेर और पाली जिले में दबिश देकर इन नए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध देश के विभिन्न 13 साइबर सेल और थानों में भी मामले दर्ज हैं। श्री अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में रायपुर पुलिस ने इस बड़ी कार्यवाही के साथ ही आम नागरिकों को सचेत किया है कि वे किसी भी अनजान नंबर से मिलने वाले टास्क या जॉब ऑफर के झांसे में न आएं और काम शुरू करने के नाम पर किसी भी प्रकार का भुगतान न करें। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज
Trending
- नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव डायमंड रोटरी डांडिया का आज से होगा भव्य आगाज ।
- सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी राजू नायक का चिरमिरी में 35 से अधिक स्थानों पर मना जन्म दिवस , उमड़ा जनसैलाब
- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय चिरमिरी से निकाली गई विशाल जागरूकता रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
- मां भादवामाता मंदिर विकास को मिली नई गति, 5 करोड़ के कार्य स्वीकृत; कलेक्टर ने घट स्थापना कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा नीमच
- रामपुर क्षेत्र के भाटा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
- भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी का जन्मदिन धूमधाम से मना: मां-बाबूजी के नाम पर धर्मशाला निर्माण का लिया संकल्प, 17 वर्षों से जारी महाभंडारे में बांटा प्रसाद
- [13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर,
- गोटेगांव: कांग्रेस पार्टी ने निकाली विरोध रैली, मांगा चुनाव आयुक्त का इस्तीफा
