सुकमा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोन्टा ढेंग के पास घेराबंदी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 32 किलो 765 ग्राम गांजा, मोबाइल फोन एवं नगदी सहित करीब ₹16.51 लाख का मशरूका बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी उत्तरप्रदेश एवं महाराष्ट्र के निवासी हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना सुकमा में NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version