विजयादशमी पर पुलिस ने निभाई परंपरा, एसपी ने नागरिकों से की शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील।
कांकेर। विजयादशमी के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में पुलिस लाइन कांकेर में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान शासकीय शस्त्रों की पूजा-अर्चना के साथ हवन एवं फल की प्रतीकात्मक बलि देकर मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर एसपी श्री निखिल राखेचा ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
कार्यक्रम में एसडीओपी कांकेर श्री हरीश पाटिल, डीएसपी मुख्यालय सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, जिला सेनानी श्री संजय शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री गोविन्द वर्मा, यातायात प्रभारी श्री दीपक साव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
