मुंगेली। विजयादशमी पर एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने पुलिस लाइन मुंगेली में विधि-विधान से शस्त्र एवं शासकीय वाहनों का पूजन कर पारंपरिक हर्ष फायर किया। जिले के सभी थानों एवं चौकियों में भी शस्त्र पूजन किया गया।
एसएसपी ने पुलिस बल को अनुशासन, निष्पक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। दशहरा एवं रावण दहन के मद्देनजर जिलेभर में सुरक्षा, पेट्रोलिंग और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
