फिरोजाबाद

एम डी जैन इंटर कॉलेज में बच्चों के तिलकोत्सव के साथ सत्र प्रारम्भ

सिरसागंज:- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज में सत्र 2026-27 का प्रारम्भ अत्यंत हर्षोल्लास किया गया। तिलकोत्सव के कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष समस्त विद्यालय परिवार द्वारा आरती करके किया गया। इसके उपरांत सभी बच्चों को प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक साथियों द्वारा तिलक लगाकर एवं उपहारस्वरूप रजिस्टर प्रदान किए गए। तिलकोत्सव एवं उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। सभी बच्चों को राजेश सक्सेना एवं विपुल जैन द्वारा स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से मोटिवेशनल वीडियो दिखाकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। नीरज कुमार जैन ने सभी बच्चों को नवीन सत्र की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उन्हें नवीन सत्र में अधिक से अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
अश्वनी कुमार जैन ने सभी बच्चों को उनके विषयों के प्रति लगाव बढ़ाने एवं नवाचार के कार्यों को अधिक से अधिक करने के उपाय बताए। इसके साथ ही सभी बच्चों में पाठयक्रम के साथ अन्य पाठ्यसहगामी क्रियाओं की जानकारी प्रदान की। श्रीमती साधना मोडवेल ने अपने गीतों के माध्यम से सभी बच्चों को शिक्षा की महत्ता को समझाया। इस अवसर पर संदीप जैन, संजय कटारा, राजकुमार, सुनील जैन, शैलेन्द्र जैन, मनोज जैन, अमित जैन, डॉ नितिन मिश्रा, राजीव जैन, राजेश सक्सेना, परेश जैन, हरीशंकर, रामगोपाल, धीरज जैन, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, कुलदीप जैन, अमित कुमार जैन, श्रीमती सुकीर्ति चतुर्वेदी, प्रीती जैन, सरिता जैन, अंजली जैन, पारुल कुशवाह आदि समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

Leave A Reply

Exit mobile version