Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
e77e7978 016f 4f06 b48e 08ca6ef384f3

नवोदय विद्यालय परीक्षा की पारदर्शिता पर उठे सवाल, आरोपों के घेरे में रहे केंद्रा ध्यक्ष को ही बना दिया पुन: केंद्राध्यक्ष

November 26, 2026
2623ba52 ff85 43df bfc8 079c0ae6464e 1

वेलर्स शॉप में डकैती की कोशिश नाकाम, 3 आरोपी और 2 अपचारी गिरफ्तार

November 26, 2026
503af698 9927 41a1 956a 06114f413147

शराब के लिए पैसे मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, आदतन बदमाश बजरंग चौहान गिरफ्तार

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नवोदय विद्यालय परीक्षा की पारदर्शिता पर उठे सवाल, आरोपों के घेरे में रहे केंद्रा ध्यक्ष को ही बना दिया पुन: केंद्राध्यक्ष
  • वेलर्स शॉप में डकैती की कोशिश नाकाम, 3 आरोपी और 2 अपचारी गिरफ्तार
  • शराब के लिए पैसे मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, आदतन बदमाश बजरंग चौहान गिरफ्तार
  • NH-43 पर फिर खूनी हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक; युवक की मौके पर मौत
  • शराब दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर रायपुर में बेचने पहुंचा आरोपी, भनपुरी चौक में धमतरी पुलिस ने दबोचा
  • बिलासपुर की बेटी संगीता निर्मलकर होगी कोरबा में नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित
  • ग्राम बर्री में रेत खदान से जुड़े लोगों पर मारपीट और दहशत फैलाने के गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
  • थाना दमुआ में संविधान दिवस पर उद्देश्यिका का किया गया वाचन
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - *एक साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, जिले के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में मिलेगी नर्सिंग की पढ़ाई… स्वास्थ्य मंत्री*
क्षेत्रीय खबर

*एक साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, जिले के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में मिलेगी नर्सिंग की पढ़ाई… स्वास्थ्य मंत्री*

PolicewalaBy PolicewalaNovember 11, 2026No Comments15 Views
WhatsApp Image 2026 11 11 at 13.35.34

*मनेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शिलान्यास*

 

*एमसीबी/10 नवंबर 2026/* मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकास और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड के सामने स्थित भूपेन्द्र क्लब परिसर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज भवन का विधिवत शिलान्यास किया गया। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। WhatsApp Image 2026 11 11 at 13.35.34

इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 868.35 लाख रुपये यानी लगभग 8 करोड़ 68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज का भवन भूतल सहित तीन मंजिला होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माण कार्य को एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।WhatsApp Image 2026 11 11 at 13.35.38 1

 

*स्थानीय युवाओं को मिलेगा उच्च स्तरीय नर्सिंग शिक्षा का अवसर*

नर्सिंग कॉलेज की स्थापना जिले के विद्यार्थियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। अब मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों और राज्यों का रुख करने की मजबूरी कम होगी। उन्हें अपने ही जिले में व्यावसायिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस संस्थान के शुरू होने से न केवल युवाओं के लिए शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे, बल्कि भविष्य में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की उपलब्धता बढ़ने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं भी विकसित होंगी।WhatsApp Image 2026 11 11 at 13.35.38

 

*मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज से बदलेगी जिले की तस्वीर : मंत्री जायसवाल*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मनेंद्रगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। इस बड़ी सौगात का श्रेय उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज जिले के बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।WhatsApp Image 2026 11 11 at 13.35.37

मंत्री ने दीपावली, गौरी-गौरा, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि नर्सिंग कॉलेज का निर्माण मेडिकल कॉलेज के समीप किया जाएगा।

 

*एक वर्ष में पूरा होगा नर्सिंग कॉलेज का निर्माण*

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीएमसी ने अपने संबोधन में बताया कि 868.35 लाख रुपये की लागत से बनने वाला नर्सिंग कॉलेज तीन मंजिला भवन होगा। उन्होंने बताया कि नर्सिंग कॉलेज में चार वर्षीय पाठ्यक्रम की पढ़ाई का प्रावधान है। इस महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का विशेष योगदान रहा है।

 

*मनेंद्रगढ़ में विकास कार्यों की सौगातों का सिलसिला जारी*

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में जिले में प्रस्तावित और प्रगतिरत विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिलने वाली है। इनमें चैनपुर से साजा पहाड़ तक सड़क निर्माण, नागपुर-चिरमिरी रेलवे लाइन, मेडिकल कॉलेज से चिरमिरी सड़क निर्माण, मेडिकल कॉलेज से पाराडोल रेलवे स्टेशन तक सड़क, सिद्ध बाबा मंदिर पहुंच मार्ग का भूमिपूजन तथा नालंदा लाइब्रेरी का भूमिपूजन शामिल हैं।

उन्होंने खड़गवां में कृषि महाविद्यालय, चिरमिरी में हॉर्टिकल्चर कॉलेज तथा महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन और रोजगार के क्षेत्र में लगातार विकास हो।

 

*किसानों को धान के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं, कृषक उन्नति योजना से मिलेगी अंतर की राशि*

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना को लेकर भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी वास्तविक उपज के अनुसार ही धान बेचें और निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा को पूरा करने के लिए बाहर से धान जुटाने की परेशानी न उठाएं।WhatsApp Image 2026 11 11 at 13.35.36

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि किसी किसान के पास 10 एकड़ जमीन है और उसके पास 210 क्विंटल धान की उपज नहीं हुई है, तो उसे शेष धान की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। किसान के पास जितना धान है, वह उतना ही सोसायटी में बेचे। शेष राशि की सहायता सरकार कृषक उन्नति योजना के माध्यम से प्रदान करेगी।

मंत्री ने बताया कि धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल और 3100 रुपये के अंतर की राशि 659 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत सहायता दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अनावश्यक रूप से दूसरे लोगों से धान खरीदकर लक्ष्य पूरा करने की कोशिश नहीं करने की अपील की।

WhatsApp Image 2026 11 11 at 13.35.34 1

*जनप्रतिनिधियों ने बताया जिले के लिए ऐतिहासिक दिन*

नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने कहा कि आज मनेंद्रगढ़ के लिए बेहद खुशी और गौरव का दिन है। स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से क्षेत्र को नर्सिंग कॉलेज की बड़ी सौगात मिली है। इससे जिले के बच्चों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूसरे जिले या राज्य में जाने की आवश्यकता कम होगी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सरजू यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेंद्रगढ़ को नर्सिंग कॉलेज की सौगात मिली है। इसके साथ ही 220 बिस्तरों वाले अस्पताल की सुविधा भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

 

पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले ने इस अवसर को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निरंतर प्रयासों से यह संभव हो पाया है। नर्सिंग कॉलेज खुलने से जिले के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने ही क्षेत्र में सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा, “तन स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा।”

 

*जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*

शिलान्यास कार्यक्रम में अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, एसडीएम शशि शेखर मिश्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा,  रोहित वर्मा, सरजू यादव, महेन्द्र पाल, बुद्धू सिंह, आशीष सिंह, उमेश जायसवाल, सुनैना विश्वकर्मा, नीलू जायसवाल, लखन श्रीवास्तव, रवि यादव, बबीता सिंह, जमील शाह, नगर पालिका के समस्त पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.43.03

NH-43 पर फिर खूनी हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक; युवक की मौके पर मौत

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.26.01

शराब दुकान के बाहर से बाइक चोरी कर रायपुर में बेचने पहुंचा आरोपी, भनपुरी चौक में धमतरी पुलिस ने दबोचा

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.16.07

बिलासपुर की बेटी संगीता निर्मलकर होगी कोरबा में नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित

November 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026773
Don't Miss
e77e7978 016f 4f06 b48e 08ca6ef384f3 Policewala

नवोदय विद्यालय परीक्षा की पारदर्शिता पर उठे सवाल, आरोपों के घेरे में रहे केंद्रा ध्यक्ष को ही बना दिया पुन: केंद्राध्यक्ष

By PolicewalaNovember 26, 202659

💥पुराने ओएमआर हेराफेरी प्रकरण से भी नहीं लिया सबक, परीक्षा की पारदर्शिता पर प्राइवेट स्कूल…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
2623ba52 ff85 43df bfc8 079c0ae6464e 1

वेलर्स शॉप में डकैती की कोशिश नाकाम, 3 आरोपी और 2 अपचारी गिरफ्तार

November 26, 2026
503af698 9927 41a1 956a 06114f413147

शराब के लिए पैसे मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, आदतन बदमाश बजरंग चौहान गिरफ्तार

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 18.43.03

NH-43 पर फिर खूनी हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक; युवक की मौके पर मौत

November 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
e77e7978 016f 4f06 b48e 08ca6ef384f3

नवोदय विद्यालय परीक्षा की पारदर्शिता पर उठे सवाल, आरोपों के घेरे में रहे केंद्रा ध्यक्ष को ही बना दिया पुन: केंद्राध्यक्ष

November 26, 2026
2623ba52 ff85 43df bfc8 079c0ae6464e 1

वेलर्स शॉप में डकैती की कोशिश नाकाम, 3 आरोपी और 2 अपचारी गिरफ्तार

November 26, 2026
Visitors
2077561
This Month : 72466
This Year : 649478
Total Users : 1651798
Views Today : 1340
Total views : 6531331
Who's Online : 24
Server Time : 2026-11-27
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.