रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप की अध्यक्षता में पुलिस और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक संपन्न हुई।WhatsApp Image 2026 07 30 at 08.38.36 1

बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में चोरी, नकबजनी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आधुनिक तकनीक और डिजिटाइजेशन के उपयोग पर विशेष बल दिया गया। डीसीपी श्रीमती दीपमाला कश्यप ने उद्योगपतियों से क्षेत्र के सभी प्रमुख प्रवेश-निकास द्वारों और चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर पैनी नजर रखी जा सके। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले कॉन्ट्रैक्ट लेबर और श्रमिकों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) कराने, लेबर ठेकेदारों की अद्यतन सूची रखने तथा निजी सुरक्षा गार्डों को सक्रिय कर पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए।

इस समन्वय बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आदित्य पाण्डेय, उरला थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर सहित उद्योग संगठन के अध्यक्ष श्री अश्विन गर्ग, श्री नीरज अग्रवाल एवं क्षेत्र के अन्य प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version