आस्था और सेवा का संगम: ग्रैंड ग्रुप चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का 65वां जन्मोत्सव संपन्न
रायपुर। राजधानी के प्रतिष्ठित ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का 65वां जन्मदिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित सुप्रसिद्ध ‘सर्व धर्म हनुमान मंदिर’ में एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन हुआ, जहाँ समाजसेवी कुबेर राठी के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ होरा जी का आत्मीय स्वागत किया गया। मंदिर पहुँचकर गुरुचरण सिंह होरा ने बजरंगबली की आरती कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान कुबेर राठी ने उन्हें ‘कर्मयोगी’ की उपमा देते हुए कहा कि होरा जी आधुनिकता और अध्यात्म के बीच एक मजबूत सेतु हैं, जिनका जीवन जन-कल्याण और सेवा भाव को समर्पित है।
जन्मोत्सव की खुशियों को साझा करते हुए मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 6,000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वयं गुरुचरण सिंह होरा ने अपने हाथों से लोगों को प्रसाद वितरित कर सेवा की मिसाल पेश की। चर्चा के दौरान होरा जी ने मंदिर को सिद्ध पीठ बताते हुए राठी परिवार की अटूट भक्ति और संघर्षों की सराहना की। इस गरिमामयी अवसर पर सर्व धर्म हनुमान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष व भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी, संयोजक कमलेश तिवारी, आशिफ मेमन, मन्नू नथानी, कीर्ति माखीजा, अंकित राठी, कुणाल राठी, विवेक जोशी, कंचन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
