रायपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते आरंग क्षेत्र के महानदी से लगे ग्राम निसदा और गोइंदा में जलभराव की स्थिति बन गई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर प्रशासन और राहत दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया।

ग्राम निसदा में करीब 100 परिवारों के 300 लोग, जबकि गोइंदा में 8 परिवार प्रभावित हुए हैं। एसडीएम आरंग अभिलाषा पैकरा के मार्गदर्शन में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। राहत शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी प्रभावित लोग सुरक्षित हैं।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version