फिरोजाबाद
आगरा में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान ने अश्वनी जैन के चयन पर व्यक्त किया हर्ष
फिरोजाबाद:- संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय आगरा में विज्ञान भारती के आयाम शक्ति के 23 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के आगरा मण्डल के जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मानविकी वर्ग में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर ब्रज शक्ति की प्रान्त संयोजिका डॉ सीमा गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया एवं राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान ने हर्ष व्यक्त किया। अश्वनी कुमार जैन को यह पुरस्कार विद्यालय में अपने विषय में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने, नागरिक शास्त्र विषय को रुचिकर बनाने, उसमें नवाचार करने नागरिक शास्त्र मेला, भारतीय संसद का निर्माण, संविधान प्रस्तावना पाठ, संविधान क्विज, संविधान पोस्टर प्रतियोगिता, पैनल बोर्ड से वीडियो के माध्यम से अध्ययन, शैक्षिक भ्रमण, टी एल एम से विद्यार्थियों को अध्ययन, विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में योगदान, महापुरुषों की जयंती एवं राष्ट्रीय पर्वों पर मंच संचालक की भूमिका का निर्वहन, नगर पालिका परिषद सिरसागंज के स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर की भूमिका में स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, वृक्षारोपण कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, आजादी का अमृत महोत्सव, विद्यार्थियों को संसद, चुनाव आदि की जानकारी एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका प्रदान करने के लिए दिया गया है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं एवं ब्रज प्रान्त की समन्यवक डॉ सीमा गुप्ता ने बताया कि अश्वनी कुमार जैन विज्ञान भारती के आजीवन सदस्य होने के साथ विद्यार्थी विज्ञान मंथन के ब्रज प्रान्त के राज्य मीडिया समन्यवक है। उनके निर्देशन में जनपद के विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य स्तरीय कैम्प में प्रतिभाग कर रहे हैं।
अश्वनी कुमार जैन ने डॉ बबिता चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश, डॉ सीमा गुप्ता, भावेंद्र जी के साथ समस्त जनप्रतिनिधियों, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक साथी, विद्यालय की प्रबन्ध समिति, समस्त विद्यालय परिवार, समस्त मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि काम ही पहचान है, उनका प्रयास सदैव यह रहा है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक और सृजनात्मक अनुभव मिल सके।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
