इंदौर

इंदौर। अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और डीसीपी क्राइम के मार्गदर्शन में 137 अधिकारी-कर्मचारियों की 7 विशेष टीमों ने समारोह और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर करीब 1000 लोगों की चेकिंग की। इस दौरान 55 संदिग्ध व्यक्तियों पर वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित थानों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस ने इनसे शराब, गांजा, चिलम, ई-सिगरेट, धारदार चाकू सहित अन्य सामग्री जप्त की। भीड़ में शराब पीकर हंगामा करने वाले, नशा करने वाले, मोबाइल स्नेचर और मोटरसाइकिल से रेस करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।

क्राइम ब्रांच की टीमें पूरे चल समारोह के दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी करती रहीं।

कार्रवाई में पकड़े गए 55 संदिग्धों के नाम – भूपेंद्र सिंह चौहान, राजू, राकेश वर्मा, सुनील ठाकुर, शुभम चौहान, रमेश चौरसिया, गुलशन लाल सिंह, हिमांशु जैन, कालू मारती, अजित परमार, तनिष्क कल्याणे, विवेक परसेरिया, दीपक कोरी, सुरेंद्र बंसल, अजय, अमूल बांसुनिया, आकाश वास्कले, कार्तिक, अतुल, पलकेश सोलंकी, मोंटू सांखला, सोन्टू, दुर्गेश प्रजापति, शरद उपाध्याय, आकाश यादव, प्रियांशु कुरेल, रितेश डोंगरे, अलोक अहीरवार, योगेश प्रजापति, दीपक कुमार, अंशुल चौकसे, आयुष पवार, अक्षय अलविया, निलेश फरेले, संदीप पवार, अमरेश किशोरिया, उदितांशु, चिंटू जैन, गणेश, अंकुर राजपूत, मोनू मल्होत्रा, दक्ष, सुनील यादव, शुभम, मुकेश बच्चोने, सुमित, समीर, कमल सोहवाल, आकाश कदम, प्रदीप भावी, रोहित चौहान, शिवम, मयंक नियोरे।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Comments are closed.

Exit mobile version