जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग एवं जुम्बा प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं प्रशिक्षण संदीपा सिंह मैडम द्वारा किया गया, जिन्होंने योग, संगीत और जुम्बा के माध्यम से महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
संदीपा सिंह मैडम ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपने परिवार और जिम्मेदारियों के बीच स्वयं के स्वास्थ्य को अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसे में योग और नियमित व्यायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मन को भी शांत और तनावमुक्त बनाते हैं। उन्होंने महिलाओं से प्रतिदिन कुछ समय अपने स्वास्थ्य के लिए निकालने और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि संदीपा सिंह मैडम लंबे समय से निःस्वार्थ भाव से महिलाओं को योग, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन से अनेक महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा उनमें आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
महिलाओं ने संदीपा सिंह मैडम के समर्पण, मेहनत और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल महिलाओं को स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाते हैं, बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा देने का कार्य भी करते हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वस्थ, निरोगी और सकारात्मक जीवन जीने के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित महिलाओं ने संदीपा सिंह मैडम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर समाजसेवी एवं प्रेरणादायी कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर सुरभि जैन जिला ब्यूरो जबलपुर

Leave A Reply

Exit mobile version