‘लघुकथा की लोकप्रियता का प्रश्न’ विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत कर साहित्यकारों और विद्वानों की सराहना प्राप्त की।
रायपुर। अंडमान-निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में आयोजित 26वें अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने ‘लघुकथा की लोकप्रियता का प्रश्न’ विषय पर शोध पत्र का वाचन किया। सम्मेलन में देश-विदेश से पहुंचे हिंदी साहित्यकारों, शोधार्थियों एवं विद्वानों की उपस्थिति में उन्होंने लघुकथा के बदलते स्वरूप, पाठकों के बीच बढ़ती स्वीकार्यता तथा समकालीन समय में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
शोध पत्र में लघुकथा की वर्तमान साहित्यिक स्थिति और बदलते सामाजिक परिवेश के साथ इसकी उपयोगिता एवं लोकप्रियता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। डॉ. श्रीवास्तव के शोध पत्र वाचन को सम्मेलन में उपस्थित साहित्यकारों एवं विद्वानों ने महत्वपूर्ण अकादमिक प्रस्तुति के रूप में सराहा।
14 प्रदेशों के साहित्यकारों के मध्य शोध पत्र वाचन एवं सभी की भूरि-भूरि प्रशंसा पाने पर इष्ट मित्रों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
रिर्पोटर :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- नरसिंहपुर हॉस्पिटल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ठोस कचरा प्रबंधन नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- जेएनयू में छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले पर गरियाबंद में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
- गौ माता के गृह प्रवेश के साथ हुआ भगवान परशुराम भवन का भव्य लोकार्पण कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रहे मुख्य अतिथि
- सिंधु डांडिया धमाल में इस बार पहला इनाम iPhone! गोल बाजार में हुई बड़ी बैठक, 17 वार्ड पंचायतें एक मंच पर
- नवरात्रि पर कुमकुमार्चन पूजा, कन्या भोज एवं गरबा का आयोजन
- डोडा चुरा माफिया पर बड़ा प्रहार सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4.2 टन डोडा चूरा जब्त; गेहूं की बोरियों की आड़ में हो रही थी तस्करी*
- भक्ति की अनूठी मिसाल: हाथों में दीपक लिए घुटनों के बल 150 सीढ़ियां चढ़कर जागेश्वरी माई के दरबार पहुंचे छोटू लोधी
- नवरात्रि पर्व को लेकर थाना कुठला में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील
