सुकमा (छत्तीसगढ़): सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह थाना पोलमपल्ली क्षेत्र के ग्राम अरमपल्ली पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सीधे ग्रामीणों से जनसंवाद स्थापित कर उन्हें लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान एसपी मयंक गुर्जर और एएसपी रोहित शाह ने ग्रामीणों को आगाह किया कि साइबर ठग फोन कॉल, व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया, फर्जी लिंक और खतरनाक APK फाइलों के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति अपना ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाता विवरण या पासवर्ड किसी अनजान शख्स के साथ साझा न करे। किसी भी संदेहास्पद लिंक या फाइल को फोन में इंस्टॉल करने से बचने की सख्त सलाह दी गई।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि यदि किसी के साथ धोखाधड़ी होती है, तो वे तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या पास के पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी से खुद सतर्क रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इस दिशा में जागरूक करने की अपील की।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
- अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
- परमेश्वर ताल पर जल विहार के लिए तैयार श्री लक्ष्मण जी मंदिर छोटे भाई से मिलने आएंगे भगवान रघुनाथ
- त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व मे सर्व सेन समाज ने व्यापम के विरुद्ध पूरे प्रदेश में खोला मोर्चा (बिलासपुर में सर्व सेन समाज के सैकड़ों लोग
- पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई: 126 शिकायतें, जमीन पैसों के लेन-देन के मामले ज्यादा
- स्व-सहायता समूह और रसोइया बहनों ने बुलंद की आवाज, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत पहुंचा ज्ञापन
- छिंदवाड़ा महिला थाना _जागरूकता उमंग कार्यक्रम एक्सीलेंस स्कूल में सपन्न
