Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 06 24 at 11.15.05

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।* 

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 23.43.01

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 16.45.29

*रमपुरी मे करोड़ों के आश्रम निर्माण पर उठे सवाल: बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य, गुणवत्ता पर ग्रामीणों की चिंता*

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।* 
  • चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*
  • *रमपुरी मे करोड़ों के आश्रम निर्माण पर उठे सवाल: बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य, गुणवत्ता पर ग्रामीणों की चिंता*
  • नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कांकेर में भारी मात्रा में हथियार व सामग्री बरामद
  • चुटका परमाणु परियोजना: 44 विस्थापित परिवारों ने नए आशियाने में रखा कदम
  • कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके का अभिनंदन, ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन का धन्यवाद कार्यक्रम सम्पन्न
  • *रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे30 हादसा शारदा मंदिर नाँगा घाटी मे*
  • *आरक्षक भूरी सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस परिवार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की*
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - सपोस क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर जुटे दिग्गज,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को दिया ‘खिलाड़ी भावना’ का मंत्र
क्षेत्रीय खबर

सपोस क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर जुटे दिग्गज,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को दिया ‘खिलाड़ी भावना’ का मंत्र

PolicewalaBy PolicewalaMay 23, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 05 23 at 16.13.35

सपोस क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर जुटे दिग्गज,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को दिया ‘खिलाड़ी भावना’ का मंत्र

 

सपोस में रात्रिकालीन क्रिकेट का हुआ भव्य समापन,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले-ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं, बस सही मंच की जरूरत

 

कैबिनेट मंत्री और सांसद संग पहुंचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल: खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर बढ़ाया हौसला, दीं खेल की सीख

 

जीत में विनम्र रहें खिलाड़ी, खेल मैदान की प्रतिद्वंद्विता को व्यक्तिगत रंजिश न बनाएं : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

 

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह, सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की मौजूदगी में सपोस (गबौद) में संपन्न हुआ रात्रिकालीन क्रिकेट का महामुकाबला

 

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को सिखाया अनुशासन और आपसी सम्मान का पाठ, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब ने पिच पर बल्ला थामकर लगाए चौके-छक्के

 

हमारा प्रयास युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देना, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो बसना का नाम : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

 

बसना । बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सपोस (गबौद) में आयोजित भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन समारोह संपन्न हुआ। इस खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर क्षेत्र के दिग्गज राजनेताओं ने शिरकत कर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साह दोगुना कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब, महासमुंद सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवं बसना क्षेत्र के जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए।

 

समापन समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और राष्ट्रगान के साथ हुई। फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जहां पूरा मैदान दूधिया रोशनी और दर्शकों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था।

 

मैच की शुरुआत से पहले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब और बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खेल मैदान का दौरा किया। उन्होंने पिच पर जाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से हाथ मिलाया और उनका परिचय लिया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में इस स्तर की रात्रिकालीन प्रतियोगिता का आयोजन देखना बेहद सुखद है। हमारे ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। आप सभी खेल को पूरी ईमानदारी और खेल भावना के साथ खेलें।

 

इस रात्रिकालीन प्रतियोगिता का रोमांच उस वक्त अपने चरम पर पहुंच गया, जब खेल के माहौल को देखकर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब खुद को रोक नहीं सके। खेल प्रेमियों और युवाओं की मांग पर वे खुद बैटिंग करने के लिए क्रीज पर उतर गए। मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब ने जैसे ही हाथ में बल्ला थामा, पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। उन्होंने अपनी चिरपरिचित ऊर्जा के साथ गेंद का सामना किया और मैदान के चारों ओर शानदार चौके-छक्के जड़कर सबको हैरान कर दिया।WhatsApp Image 2026 05 23 at 16.13.35 1

 

बल्लेबाजी के अपने इस शानदार अनुभव के बाद मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि क्रिकेट का रोमांच ही ऐसा होता है कि यह हर उम्र के व्यक्ति को युवा बना देता है। मैदान पर उतरकर मुझे अपने पुराने दिन याद आ गए। खेल हमें शारीरिक रूप से चुस्त रखने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी ऊर्जावान बनाए रखता है।WhatsApp Image 2026 05 23 at 16.13.34

 

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित किया। विधायक डॉ. अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसना विधानसभा का हर एक गांव खेल और संस्कृति के मामले में समृद्ध है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के युवाओं को खेल की बेहतर सुविधाएं मिल सकें, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बसना का नाम रोशन कर सकें। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज जो टीम जीती है उसे बधाई, और जो उपविजेता रही है, वे निराश न हों बल्कि अपनी कमियों को सुधारकर आगे बढ़ें।

 

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि खेल को हमेशा सच्ची खिलाड़ी भावना के साथ ही खेला जाना चाहिए, क्योंकि खेल मैदान पर दिखाई गई प्रतिस्पर्धा सिर्फ जीत हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि अनुशासन और आपसी सम्मान सीखने के लिए होती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है जो जीत में विनम्र रहे और हार से सीख लेकर अगली बार और अधिक मजबूती के साथ मैदान में उतरे। खेल हमें आपस में जोड़ता है, इसलिए मैदान की प्रतिद्वंद्विता को कभी भी व्यक्तिगत रंजिश में नहीं बदलना चाहिए, बल्कि खेल के जरिए समाज में भाईचारे, एकता और सकारात्मकता का संदेश देना चाहिए।

 

इस अवसर पर महासमुंद जिला भाजपा अध्यक्ष एतराम साहू ,जनपद अध्यक्ष पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा तरुण व्यवहार,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा,बसना विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरप्रसाद पटेल अंबु,विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा,जनपद सदस्य पिथौरा पुरुषोत्तम धृतलहरे,सभापति जनपद पिथौरा दिनेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष भाजपा सांकरा हलधर साहू,अध्यक्ष युवा मोर्चा सांकरा विजय चौधरी,संरक्षक कोलता समाज हरिचरण प्रधान,सरपंच ग्राम पंचायत सपोस किशोर बघेल,सरपंच ग्राम पंचायत लारीपुर हेमंत ठाकुर,मीडिया प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ विजय पटेल,सोसायटी अध्यक्ष सलडीह रविप्रकाश प्रधान, सोसायटी अध्यक्ष सपोस निरंजन यादव, सोसायटी अध्यक्ष जेराभरन बाबुलाल साव, सोसायटी अध्यक्ष देवसराल प्रहलाद पटेल, सोसायटी अध्यक्ष देवरी गणेश पटेल, तहसीलदार पिथौरा मोहित अमिला,SDM पिथौरा बजरंग वर्मा, CMO बसना सूरज सिदार,राजमहंत पी एल कोसरिया,ब्लॉक अध्यक्ष तरुवर कोसरिया,राष्ट्रीय अम्पायर हेमंत बारीक,युवा नेता पिथौरा सौरभ अग्रवाल,युवा नेता सराईपाली शिशुपाल बारीक,सरपंच छुवाली पतेरा महेश विशाल, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बसना सुशांत साहू,आकाश पात्र,बसना एवं पिथौरा के पार्षदगण,स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण और हजारों खेल प्रेमी देर रात तक मैदान में डटे रहे।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 24 at 11.15.05

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।* 

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 23.43.01

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 14.18.22

नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कांकेर में भारी मात्रा में हथियार व सामग्री बरामद

June 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,199
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026816
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026747
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026606
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 06 24 at 11.15.05 क्षेत्रीय खबर

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।* 

By PolicewalaJune 24, 20264

जिला कटनी से  चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 23 at 23.43.01

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 16.45.29

*रमपुरी मे करोड़ों के आश्रम निर्माण पर उठे सवाल: बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य, गुणवत्ता पर ग्रामीणों की चिंता*

June 23, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 14.18.22

नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कांकेर में भारी मात्रा में हथियार व सामग्री बरामद

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 06 24 at 11.15.05

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।* 

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 23.43.01

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*

June 24, 2026
Visitors
1716498
This Month : 44363
This Year : 288415
Total Users : 1290735
Views Today : 816
Total views : 5716223
Who's Online : 3
Server Time : 2026-06-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.