Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
ffae0d91 9cfb 4430 bafd 23ec9814c2e2

MP पुलिस में बड़ा बदलाव! एक ही थाने में सालों से जमे पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर

May 23, 2026
7f66626a 3d41 4fc9 973f deeda92fb645

कमिश्नरेट रायपुर को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन की सौगात; डायरेक्टर एफएसएल और पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026
a49f3e36 c467 4282 9c67 baf175a712c0

सावधान: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ‘शुरुआती मुनाफे’ का लालच देकर लाखों ठग रहे शातिर अपराधी

May 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • MP पुलिस में बड़ा बदलाव! एक ही थाने में सालों से जमे पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर
  • कमिश्नरेट रायपुर को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन की सौगात; डायरेक्टर एफएसएल और पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी
  • सावधान: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ‘शुरुआती मुनाफे’ का लालच देकर लाखों ठग रहे शातिर अपराधी
  • नशीली दवाओं पर रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम जोन के विभिन्न थानों से जप्त भारी मात्रा में मादक पदार्थ भट्ठी में जलाकर किए गए नष्ट
  • सपोस क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर जुटे दिग्गज,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को दिया ‘खिलाड़ी भावना’ का मंत्र
  • कानपुर में ITBP जवानों ने पुलिस कमिश्नरेट घेरा,40-50 जवान हथियार लेकर पहुंचे
  • हाईटेक एफएसएल मोबाइल वैन से धमतरी पुलिस को मिलेगी नई ताकत, महापौर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी
  • कांकेर पुलिस और बीएसएफ की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, तेंदूपत्ता ट्रक में लगी आग पर पाया काबू
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - सपोस क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर जुटे दिग्गज,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को दिया ‘खिलाड़ी भावना’ का मंत्र
क्षेत्रीय खबर

सपोस क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर जुटे दिग्गज,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को दिया ‘खिलाड़ी भावना’ का मंत्र

PolicewalaBy PolicewalaMay 23, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 05 23 at 16.13.35

सपोस क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर जुटे दिग्गज,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को दिया ‘खिलाड़ी भावना’ का मंत्र

 

सपोस में रात्रिकालीन क्रिकेट का हुआ भव्य समापन,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले-ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं, बस सही मंच की जरूरत

 

कैबिनेट मंत्री और सांसद संग पहुंचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल: खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर बढ़ाया हौसला, दीं खेल की सीख

 

जीत में विनम्र रहें खिलाड़ी, खेल मैदान की प्रतिद्वंद्विता को व्यक्तिगत रंजिश न बनाएं : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

 

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह, सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की मौजूदगी में सपोस (गबौद) में संपन्न हुआ रात्रिकालीन क्रिकेट का महामुकाबला

 

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को सिखाया अनुशासन और आपसी सम्मान का पाठ, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब ने पिच पर बल्ला थामकर लगाए चौके-छक्के

 

हमारा प्रयास युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देना, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो बसना का नाम : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

 

बसना । बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सपोस (गबौद) में आयोजित भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन समारोह संपन्न हुआ। इस खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर क्षेत्र के दिग्गज राजनेताओं ने शिरकत कर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साह दोगुना कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब, महासमुंद सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवं बसना क्षेत्र के जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए।

 

समापन समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और राष्ट्रगान के साथ हुई। फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जहां पूरा मैदान दूधिया रोशनी और दर्शकों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था।

 

मैच की शुरुआत से पहले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब और बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खेल मैदान का दौरा किया। उन्होंने पिच पर जाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से हाथ मिलाया और उनका परिचय लिया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में इस स्तर की रात्रिकालीन प्रतियोगिता का आयोजन देखना बेहद सुखद है। हमारे ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। आप सभी खेल को पूरी ईमानदारी और खेल भावना के साथ खेलें।

 

इस रात्रिकालीन प्रतियोगिता का रोमांच उस वक्त अपने चरम पर पहुंच गया, जब खेल के माहौल को देखकर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब खुद को रोक नहीं सके। खेल प्रेमियों और युवाओं की मांग पर वे खुद बैटिंग करने के लिए क्रीज पर उतर गए। मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहेब ने जैसे ही हाथ में बल्ला थामा, पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। उन्होंने अपनी चिरपरिचित ऊर्जा के साथ गेंद का सामना किया और मैदान के चारों ओर शानदार चौके-छक्के जड़कर सबको हैरान कर दिया।WhatsApp Image 2026 05 23 at 16.13.35 1

 

बल्लेबाजी के अपने इस शानदार अनुभव के बाद मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि क्रिकेट का रोमांच ही ऐसा होता है कि यह हर उम्र के व्यक्ति को युवा बना देता है। मैदान पर उतरकर मुझे अपने पुराने दिन याद आ गए। खेल हमें शारीरिक रूप से चुस्त रखने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी ऊर्जावान बनाए रखता है।WhatsApp Image 2026 05 23 at 16.13.34

 

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित किया। विधायक डॉ. अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसना विधानसभा का हर एक गांव खेल और संस्कृति के मामले में समृद्ध है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के युवाओं को खेल की बेहतर सुविधाएं मिल सकें, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बसना का नाम रोशन कर सकें। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज जो टीम जीती है उसे बधाई, और जो उपविजेता रही है, वे निराश न हों बल्कि अपनी कमियों को सुधारकर आगे बढ़ें।

 

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि खेल को हमेशा सच्ची खिलाड़ी भावना के साथ ही खेला जाना चाहिए, क्योंकि खेल मैदान पर दिखाई गई प्रतिस्पर्धा सिर्फ जीत हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि अनुशासन और आपसी सम्मान सीखने के लिए होती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है जो जीत में विनम्र रहे और हार से सीख लेकर अगली बार और अधिक मजबूती के साथ मैदान में उतरे। खेल हमें आपस में जोड़ता है, इसलिए मैदान की प्रतिद्वंद्विता को कभी भी व्यक्तिगत रंजिश में नहीं बदलना चाहिए, बल्कि खेल के जरिए समाज में भाईचारे, एकता और सकारात्मकता का संदेश देना चाहिए।

 

इस अवसर पर महासमुंद जिला भाजपा अध्यक्ष एतराम साहू ,जनपद अध्यक्ष पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा तरुण व्यवहार,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा,बसना विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरप्रसाद पटेल अंबु,विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा,जनपद सदस्य पिथौरा पुरुषोत्तम धृतलहरे,सभापति जनपद पिथौरा दिनेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष भाजपा सांकरा हलधर साहू,अध्यक्ष युवा मोर्चा सांकरा विजय चौधरी,संरक्षक कोलता समाज हरिचरण प्रधान,सरपंच ग्राम पंचायत सपोस किशोर बघेल,सरपंच ग्राम पंचायत लारीपुर हेमंत ठाकुर,मीडिया प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ विजय पटेल,सोसायटी अध्यक्ष सलडीह रविप्रकाश प्रधान, सोसायटी अध्यक्ष सपोस निरंजन यादव, सोसायटी अध्यक्ष जेराभरन बाबुलाल साव, सोसायटी अध्यक्ष देवसराल प्रहलाद पटेल, सोसायटी अध्यक्ष देवरी गणेश पटेल, तहसीलदार पिथौरा मोहित अमिला,SDM पिथौरा बजरंग वर्मा, CMO बसना सूरज सिदार,राजमहंत पी एल कोसरिया,ब्लॉक अध्यक्ष तरुवर कोसरिया,राष्ट्रीय अम्पायर हेमंत बारीक,युवा नेता पिथौरा सौरभ अग्रवाल,युवा नेता सराईपाली शिशुपाल बारीक,सरपंच छुवाली पतेरा महेश विशाल, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बसना सुशांत साहू,आकाश पात्र,बसना एवं पिथौरा के पार्षदगण,स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण और हजारों खेल प्रेमी देर रात तक मैदान में डटे रहे।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 23 at 16.17.47

नशीली दवाओं पर रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम जोन के विभिन्न थानों से जप्त भारी मात्रा में मादक पदार्थ भट्ठी में जलाकर किए गए नष्ट

May 23, 2026
WhatsApp Image 2026 05 23 at 15.57.41

कानपुर में ITBP जवानों ने पुलिस कमिश्नरेट घेरा,40-50 जवान हथियार लेकर पहुंचे

May 23, 2026
WhatsApp Image 2026 05 23 at 15.42.20

हाईटेक एफएसएल मोबाइल वैन से धमतरी पुलिस को मिलेगी नई ताकत, महापौर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026782
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026728
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026561
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026544
Don't Miss
ffae0d91 9cfb 4430 bafd 23ec9814c2e2 Policewala

MP पुलिस में बड़ा बदलाव! एक ही थाने में सालों से जमे पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर

By PolicewalaMay 23, 20267

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
7f66626a 3d41 4fc9 973f deeda92fb645

कमिश्नरेट रायपुर को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन की सौगात; डायरेक्टर एफएसएल और पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026
a49f3e36 c467 4282 9c67 baf175a712c0

सावधान: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ‘शुरुआती मुनाफे’ का लालच देकर लाखों ठग रहे शातिर अपराधी

May 23, 2026
WhatsApp Image 2026 05 23 at 16.17.47

नशीली दवाओं पर रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम जोन के विभिन्न थानों से जप्त भारी मात्रा में मादक पदार्थ भट्ठी में जलाकर किए गए नष्ट

May 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
ffae0d91 9cfb 4430 bafd 23ec9814c2e2

MP पुलिस में बड़ा बदलाव! एक ही थाने में सालों से जमे पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर

May 23, 2026
7f66626a 3d41 4fc9 973f deeda92fb645

कमिश्नरेट रायपुर को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन की सौगात; डायरेक्टर एफएसएल और पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026
Visitors
1656577
This Month : 49351
This Year : 228494
Total Users : 1230814
Views Today : 1974
Total views : 5595958
Who's Online : 5
Server Time : 2026-05-23
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.