Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 13 at 19.48.55

भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में दिखी संगठन की ताकत, समरसता भोज ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

November 13, 2026
53a04bb1 b2c6 4a2a a4c2 f40399e749c1

1977 से मांग, 1998 में डिण्डौरी बना जिला, शहपुरा रह गया पीछे! अब परिसीमन में फिर जगी उम्मीद, पांच दशक के संघर्ष का होगा फैसला?

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 18.30.19

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल

November 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में दिखी संगठन की ताकत, समरसता भोज ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश
  • 1977 से मांग, 1998 में डिण्डौरी बना जिला, शहपुरा रह गया पीछे! अब परिसीमन में फिर जगी उम्मीद, पांच दशक के संघर्ष का होगा फैसला?
  • जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल
  • हजारों महिलाएं जमीन पर लेटीं, हाथों में नारियल… ऊपर से गुजरे बैगा! मां अंगारमोती के दरबार में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा
  • 24 साल की उम्र में भाजपा ने अग्निवेश शर्मा को सौंपी प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी, राष्ट्रवाद और गौसेवा के प्रति समर्पित युवा चेहरा
  • रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने 4 निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं
  • श्री ललित चन्द्रनाहू की पहल रंग लाई: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी नीति में बड़ा संशोधन, अब कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरे 21 क्विंटल का बोनस
  • स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर 48 घंटे में बदला 220 बिस्तर अस्पताल का न्यू सर्वसुविधायुक्त आपातकालीन कक्ष
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प, “हरित पंचायत-हरित स्कूल-हरित ग्राम” की अवधारणा पर मंथन
क्षेत्रीय खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प, “हरित पंचायत-हरित स्कूल-हरित ग्राम” की अवधारणा पर मंथन

PolicewalaBy PolicewalaJune 6, 2026No Comments48 Views
WhatsApp Image 2026 06 06 at 09.03.21

विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प, “हरित पंचायत-हरित स्कूल-हरित ग्राम” की अवधारणा पर मंथन

 

कोपेकसा (गरियाबंद), 05 जून। नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम एवं एग्रोक्रैट सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट के द्वारा संचालित हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट फेज २ के अंतर्गत जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोपेकसा में जल संचय, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन विषय पर एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संकट के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना तथा सामुदायिक सहभागिता से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में ठोस पहल करना था।

 

कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर “हरित पंचायत, हरित स्कूल एवं हरित ग्राम” की अवधारणा प्रस्तुत की गई, जिसके माध्यम से ग्राम स्तर पर पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन एवं स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया गया।WhatsApp Image 2026 06 06 at 09.03.24

 

कार्यक्रम पूर्णतः जनजातीय संस्कृति एवं स्थानीय परंपराओं पर आधारित तथा प्लास्टिक मुक्त एवं इको-फ्रेंडली स्वरूप में आयोजित किया गया। पूरे गांव को गोबर से लिपाई-पुताई कर आकर्षक रूप से सजाया गया। स्थानीय भुंजिया जनजाति द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया तथा जल संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के लिए विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की गई।

 

कार्यक्रम में तकनीकी सहयोगी संस्था एवं एग्रोक्रैट सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट द्वारा जल बजट, रिसोर्स मैपिंग तथा जल संरक्षण के विभिन्न उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, सोख्ता गड्ढा निर्माण, तालाब गहरीकरण, वाटरशेड प्रबंधन, भू-जल पुनर्भरण तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। साथ ही ग्राम स्तर पर जल बजट तैयार करने की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया। गया। संस्था के प्रेसिडेंट धीरेन्द्र मिश्रा के अनुसार हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट फेज २ के  अंतर्गत गरियाबंद एवं छुर्रा ब्लॉक के २०० से अधिक गाओ में जल स्तर बढ़ने की दिशा में संस्था कार्यरत है जिसमे संस्था ने ४९५०० हैक्टेर प्रति ब्लॉक एरिया ट्रीटमेंट का आकांक्षित लक्ष्य रखा है एवं ८००० परिवारों को प्रत्येक ब्लॉक में आजीविका के विभिन्न स्त्रोतों से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है | साथ ही पेड़ लगाओ पानी बचाओ और पॉलीथिन हटाओ का सन्देश देते हुए अपने घर को हरित घर बनाने का आग्रह किया है| छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया|

 

 

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, एक्सिस बैंक के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं अधिकारियों द्वारा जल बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक शपथ ली गई। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया।

 

कृषि विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण, प्राकृतिक खेती, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य जांच एवं पोषण परामर्श का लाभ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक प्राप्त किया।

 

विद्यालयीन बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर रंगोली, चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छ पर्यावरण के संदेशों को अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। इसके अतिरिक्त बच्चों एवं ग्रामीण युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

अपने उद्बोधन में अतिथियों ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक परिवार एवं ग्राम समुदाय को जल संचयन संरचनाओं के निर्माण, वर्षा जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संचालित जनआंदोलन बनना चाहिए।

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्राम कोपेकसा में आयोजित यह कार्यक्रम जनसहभागिता, जनजातीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रबंधन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 13 at 16.54.24

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर 48 घंटे में बदला 220 बिस्तर अस्पताल का न्यू सर्वसुविधायुक्त आपातकालीन कक्ष

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 16.12.37

8 महीने से वेतन नहीं, ऊपर से 180 किलोमीटर दूर ड्यूटी का फरमान! गरियाबंद में सरकार की व्यवस्था के खिलाफ कंप्यूटर ऑपरेटरों का विस्फोटक प्रदर्शन

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 15.36.15

बघेल का भाजपा पर हमला: बोले- आज चुनाव हुए तो इनोवा में सिमट जाएगी भाजपा

November 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026923
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026806
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 13 at 19.48.55 Policewala

भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में दिखी संगठन की ताकत, समरसता भोज ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

By PolicewalaNovember 13, 20261

प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित दिग्गज नेताओं का जुटा जमावड़ा, आतिशबाजी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
53a04bb1 b2c6 4a2a a4c2 f40399e749c1

1977 से मांग, 1998 में डिण्डौरी बना जिला, शहपुरा रह गया पीछे! अब परिसीमन में फिर जगी उम्मीद, पांच दशक के संघर्ष का होगा फैसला?

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 18.30.19

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल

November 13, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 17.57.17

हजारों महिलाएं जमीन पर लेटीं, हाथों में नारियल… ऊपर से गुजरे बैगा! मां अंगारमोती के दरबार में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा

November 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 13 at 19.48.55

भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में दिखी संगठन की ताकत, समरसता भोज ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

November 13, 2026
53a04bb1 b2c6 4a2a a4c2 f40399e749c1

1977 से मांग, 1998 में डिण्डौरी बना जिला, शहपुरा रह गया पीछे! अब परिसीमन में फिर जगी उम्मीद, पांच दशक के संघर्ष का होगा फैसला?

November 13, 2026
Visitors
2037313
This Month : 32218
This Year : 609230
Total Users : 1611550
Views Today : 3306
Total views : 6438817
Who's Online : 26
Server Time : 2026-11-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.