लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुजीत पांडेय आईपीएस सर को अपर पुलिस महानिदेशक से पुलिस महानिदेशक पद पर प्रोन्नत किया गया है। श्री सुजीत पांडेय सर ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जो उनकी उत्कृष्ट सेवा और नेतृत्व को दर्शाता है। वे लखनऊ कमिश्नरेट के आयुक्त प्रयागराज जोन के एडीजी व पीएसी मुख्यालय में एडीजी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान सीबीआई अकादमी के निदेशक और मुंबई में पुलिस अधीक्षक (SP) रहे। वे वाराणसी, मुरादाबाद, मैनपुरी और बुलंदशहर सहित कई जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में कार्य कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने कोसोवों में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UN Peacekeeping Mission) में भी भाग लिया, जहां उन्होंने नकली मुद्रा के खिलाफ अभियानों का नेतृत्व किया।
सुजीत पांडेय सर प्रशासनिक दक्षता, जमीनी अनुभव और अंतरराष्ट्रीय पुलिसिंग विशेषज्ञ माने जाते हैं। सर को पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Trending
- 51वीं बार रक्तदान कर दीपक चौबे ने बचाई महिला मरीज की जान
- लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश
- सिवनी से शराब लाकर चौरई में खपा रहे थे तस्कर,आबकारी ने 62 लीटर शराब की जब्त
- 12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
- बारिश में भीगी सरकारी धान, हजारों बोरियां सड़ीं; निगवानी वेयर हाउस की व्यवस्था पर उठे सवाल
- रायपुर: रक्षाबंधन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, 12 लाख के जेवर जप्त
- शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, बेघर गोवंश और सड़कों पर मंडराता संकट, कोई ध्यान देने वाला नहीं, गौ माता घूम रही हैं रोड पर पुकार रही भगवान को कि करो हमारी रक्षा, जिले के हर गांव में हैं अतिक्रमण होना चाहिए कार्यवाही
- महिला से मंगलसूत्र लूट की वारदात का त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
