Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
8fb00032 629b 4833 a2bd afc4faa19715

शराब के नशे में ड्यूटी करना पड़ा महंगा, स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, CMHO बोले स्वास्थ्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं

June 9, 2026
a8acdf7f 25fe 4a23 8bbc fab563be1b3d

अभिषेक चौबे ने संभाली विजयराघवगढ़ थाने की कमान, पदभार ग्रहण

June 9, 2026
a7b01541 b64b 4c0c bae8 b9361d247307

नगर परिषद शहपुरा में बढ़ा विवाद: सीएमओ ने अध्यक्ष पति और पार्षद पर लगाए दबाव व हस्तक्षेप के गंभीर आरोप

June 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • शराब के नशे में ड्यूटी करना पड़ा महंगा, स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, CMHO बोले स्वास्थ्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं
  • अभिषेक चौबे ने संभाली विजयराघवगढ़ थाने की कमान, पदभार ग्रहण
  • नगर परिषद शहपुरा में बढ़ा विवाद: सीएमओ ने अध्यक्ष पति और पार्षद पर लगाए दबाव व हस्तक्षेप के गंभीर आरोप
  • विगत कई महीनों से आरडीवीवी में नहीं लग रही जनसुनवाई, MPSU ने किया विरोध
  • *हत्या के मामले में अमरपाटन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 07 आरोपियों में से 03 आरोपी गिरफ्तार एवं विधि का उल्लंघन करने वाले 03 बालक अभिरक्षा में*
  • *गरियाबंद की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान : मेधावी छात्राओं को मिली 6 लाख की प्रोत्साहन सहायता*
  • छिंदवाड़ा देहात पुलिस की कार्यवाही, 27 पेटी शराब सहित बोलेरो गाडी जप्त एक आरोपी गिरफ्तार 
  • पुष्पराजगढ़ की अतरिया पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - मैरिज पोर्टल के जरिए महिलाओं को शिकार बनाने वाले दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, नशीला पदार्थ खिलाकर की थी लाखों की चोरी
क्षेत्रीय खबर

मैरिज पोर्टल के जरिए महिलाओं को शिकार बनाने वाले दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, नशीला पदार्थ खिलाकर की थी लाखों की चोरी

PolicewalaBy PolicewalaJune 1, 2026No Comments3 Views
WhatsApp Image 2026 06 01 at 18.20.43

मैरिज पोर्टल के जरिए महिलाओं को शिकार बनाने वाले दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, नशीला पदार्थ खिलाकर की थी लाखों की चोरी
रायपुर:
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत खम्हारडीह थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर झांसा देकर एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाने और बेहोश कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी समेटकर फरार होने वाले दो शातिर अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी वैवाहिक वेबसाइट Jeevansathi.com के जरिए महिलाओं को जाल में फंसाते थे।WhatsApp Image 2026 06 01 at 18.20.42
जन्मदिन पार्टी के बहाने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
खम्हारडीह निवासी प्रार्थिया की पहचान करीब चार महीने पहले इस पोर्टल के माध्यम से अभिनव सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी। दोनों लगातार फोन पर संपर्क में थे। बीते १५ मई २०२६ को आरोपी अभिनव सिंह ने प्रार्थिया को उसके जन्मदिन की पार्टी के बहाने मिलने की बात कही और दोपहर में उसके घर पहुंच गया। घर पर साथ में भोजन करते समय आरोपी ने चिकन ठीक से न पकने का बहाना बनाकर उसे दोबारा पकाया और उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। जहरीला भोजन खाते ही प्रार्थिया बेहोश हो गई। अगले दिन सुबह जब महिला को होश आया, तो उसके गले की सोने की चेन, दो अंगूठियां और अलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे, साथ ही अभिनव सिंह भी फरार था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर खम्हारडीह थाने में अपराध क्रमांक १५९/२६ के तहत धारा ३०५(ए) और ३१८(४) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।WhatsApp Image 2026 06 01 at 18.20.41
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दो राज्यों में दी गई दबिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई। प्रशिक्षु आईपीएस और खम्हारडीह थाना प्रभारी सुश्री मानसी नानाभाउ साकोरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मैरिज प्रोफाइल की जांच करते हुए आरोपियों का सुराग लगाया।
पुलिस टीम ने जाल बिछाकर सह-आरोपी हितिन नरूला को उत्तराखंड के हरिद्वार से दबोचा। उससे मिली जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी अभिनव सिंह को दिल्ली के पहाड़गंज से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि घटना के दिन दोनों आरोपी रायपुर आए थे, जिसमें हितिन नरूला रेलवे स्टेशन पर ही रुका रहा जबकि अभिनव सिंह ने वारदात को अंजाम दिया।
फर्जी पहचान और १०० से अधिक महिलाओं से संपर्क का खुलासा
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी अभिनव सिंह फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर अपनी पहचान छुपाता था। उसने पिछले एक महीने के भीतर ही Jeevansathi.com के जरिए करीब १०० महिलाओं से संपर्क साधा था, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपी ने अलग-अलग राज्यों में इस तरह की करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। अभिनव सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है; वह वर्ष २०२४ में दिल्ली के अशोक विहार, २०२६ में पार्लियामेंट हाउस क्षेत्र में धोखाधड़ी व चोरी के मामलों में तथा उत्तराखंड के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
कीमती सामान बरामद, पुलिस की आम जनता से अपील
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ५७,००० रुपये नकद, २ तोला सोने के जेवरात, १ चांदी का ब्रेसलेट और ५ मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ४,२१,५०० रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिनव सिंह उर्फ पहलवान (उम्र ३७ वर्ष, निवासी होशियारपुर, पंजाब; हाल मुकाम छतरपुर, दिल्ली) और हितिन नरूला (उम्र ४८ वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर, ईस्ट दिल्ली) शामिल हैं।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी महिला के साथ इस तरह की धोखाधड़ी या घटना घटित हुई हो, तो वे तुरंत रायपुर पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 94791-91099
पर संपर्क कर जानकारी दे सकती हैं।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.56.36

*ग्रामीण अंचलों को मिलेगी राहत, 46 नए हैंडपंपों के खनन को मंजूरी*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.49.34

*मेडिकल कॉलेज स्तर के दो गंभीर मरीजों की 220 बिस्तरीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ में सफल इलाज, डेढ़ घंटे में दोनों की बचाई गई जान, सफल रहा उपचार प्रक्रिया*

June 8, 2026
WhatsApp Image 2026 06 08 at 18.17.44

*धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ₹2.60 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार*

June 8, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026794
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026739
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026598
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026555
Don't Miss
8fb00032 629b 4833 a2bd afc4faa19715 Policewala

शराब के नशे में ड्यूटी करना पड़ा महंगा, स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, CMHO बोले स्वास्थ्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं

By PolicewalaJune 9, 202627

एमसीबी, 9 जून 2026। जिले के बरबसपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक स्वास्थ्य कर्मचारी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
a8acdf7f 25fe 4a23 8bbc fab563be1b3d

अभिषेक चौबे ने संभाली विजयराघवगढ़ थाने की कमान, पदभार ग्रहण

June 9, 2026
a7b01541 b64b 4c0c bae8 b9361d247307

नगर परिषद शहपुरा में बढ़ा विवाद: सीएमओ ने अध्यक्ष पति और पार्षद पर लगाए दबाव व हस्तक्षेप के गंभीर आरोप

June 9, 2026
c2574c6c 8620 42cc a2a6 f8ed3c07f370

विगत कई महीनों से आरडीवीवी में नहीं लग रही जनसुनवाई, MPSU ने किया विरोध

June 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
8fb00032 629b 4833 a2bd afc4faa19715

शराब के नशे में ड्यूटी करना पड़ा महंगा, स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, CMHO बोले स्वास्थ्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं

June 9, 2026
a8acdf7f 25fe 4a23 8bbc fab563be1b3d

अभिषेक चौबे ने संभाली विजयराघवगढ़ थाने की कमान, पदभार ग्रहण

June 9, 2026
Visitors
1688559
This Month : 16424
This Year : 260476
Total Users : 1262796
Views Today : 3928
Total views : 5656791
Who's Online : 12
Server Time : 2026-06-09
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.