Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 23 at 17.49.01

SP अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल।

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 17.27.53

सुपेला घड़ी चौक से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 16.20.07

मनासा SDOP कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • SP अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल।
  • सुपेला घड़ी चौक से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  • मनासा SDOP कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
  • रायपुर में नशे की बड़ी खेप खपाने की कोशिश नाकाम, 8.40 लाख की प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार।
  • पटाखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 300 किलो पटाखा जब्त कर JCB से किया नष्
  • आमदी (द) पंचायत में ₹7.26 लाख के खर्च पर सवाल, तीन महीने बाद भी धारा 40 की कार्रवाई का इंतजार!
  • IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में उठीं आवाजें, ‘लेडी सिंघम’ को एक वायरल वीडियो से आंकना कितना उचित?
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - मेगा स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों का सम्मान, बांटे सहायक उपकरण
Policewala

मेगा स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों का सम्मान, बांटे सहायक उपकरण

PolicewalaBy PolicewalaOctober 4, 2026No Comments28 Views
WhatsApp Image 2026 10 04 at 11.30.58

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शॉल-माला से सम्मान; जरूरतमंदों को वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर की सुविधा

एमसीबी/04 अक्टूबर 2026/ पोड़ी चिरमिरी स्थित मंगल भवन में चल रहे दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महापौर रामनरेश राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों का शॉल एवं माला से सम्मान किया गया। जरूरतमंद वृद्धजनों को वॉकिंग स्टिक भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में सभापति संतोष सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 10 04 at 11.30.58 1

मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर जायसवाल के सहयोग तथा खंड चिकित्सा अधिकारी, खड़गवां डॉ. मनीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती के समन्वय तथा सहायक नोडल अधिकारी, NPHCE विक्की टोप्पो एवं समाज कल्याण विभाग की श्रीमती अंजना बेक के सहयोग से वृद्धजन दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एक ही जगह जांच, परामर्श और सहायक उपकरण
30 सितंबर से शुरू हुए इस दो दिवसीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त समन्वय से नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पात्रता एवं चिकित्सकीय जांच के आधार पर श्रवण यंत्र, वॉकिंग स्टिक, व्हीलचेयर सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 10 04 at 11.30.59शिविर में अब तक लगभग 100 श्रवण यंत्र और 150 वॉकिंग स्टिक वितरित की जा चुकी हैं। वहीं 450 से अधिक लोगों की दृष्टि जांच की गई है। जांच के परिणाम एवं आवश्यकता के अनुसार संबंधित लोगों को चश्मे वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों के आवागमन, दैनिक गतिविधियों और संवाद को आसान बनाना है।

बुजुर्गों के सम्मान के साथ देखभाल का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर रामनरेश राय ने वृद्धजनों के सम्मान और उनकी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने परिवार एवं समाज से बुजुर्गों की देखभाल में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाओं और सहायक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और सहायक उपकरणों की आवश्यकता का आकलन किया जा रहा है। चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यकता पड़ने पर आगे के उपचार एवं रेफरल की व्यवस्था में भी सहयोग किया जा रहा है।

NPHCE के माध्यम से स्वस्थ वृद्धावस्था पर जोर
जिला नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम (NPHCE) एवं अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने “गरिमा के साथ वृद्धावस्था: वृद्धजनों के लिए देखभाल एवं सहयोग प्रणालियों को सुदृढ़ करना” विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देना है।
समाज कल्याण विभाग की श्रीमती अंजना बेक ने वृद्धाश्रम संबंधी व्यवस्थाओं तथा जरूरतमंद वृद्धजनों एवं पात्र हितग्राहियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने विभाग के माध्यम से बुजुर्गों की देखभाल और दैनिक जीवन को सुगम बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में डॉ. स्वप्निल तिवारी, अस्पताल अधीक्षक; डॉ. जमुना प्रसाद आर्य, अधीक्षक, मानसिक चिकित्सालय; राजकुमार राजवाड़े, सीपीएम, चिरमिरी; अवनीश पांडेय, नोडल अधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर; श्रीमती सुषमा पांडेय एवं श्रीमती किरण पांडेय, बीईटीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वृद्धजनों के सम्मान को स्वास्थ्य जांच और सहायक उपकरण वितरण से जोड़कर आयोजित यह कार्यक्रम बुजुर्गों के स्वास्थ्य, गरिमा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्रित रहा। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की संयुक्त सहभागिता से जरूरतमंद नागरिकों को एक ही स्थान पर जांच, परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 23 at 16.20.07

मनासा SDOP कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 13.52.24

रायपुर में नशे की बड़ी खेप खपाने की कोशिश नाकाम, 8.40 लाख की प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार।

October 23, 2026

परिजनों की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब

October 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,289
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026912
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026794
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026761
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 23 at 17.49.01 क्षेत्रीय खबर

SP अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल।

By PolicewalaOctober 23, 20260

SP अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल। छोटी-छोटी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 23 at 17.27.53

सुपेला घड़ी चौक से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 16.20.07

मनासा SDOP कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 13.52.24

रायपुर में नशे की बड़ी खेप खपाने की कोशिश नाकाम, 8.40 लाख की प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार।

October 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 23 at 17.49.01

SP अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल।

October 23, 2026
WhatsApp Image 2026 10 23 at 17.27.53

सुपेला घड़ी चौक से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

October 23, 2026
Visitors
1982495
This Month : 63720
This Year : 554412
Total Users : 1556732
Views Today : 3384
Total views : 6323671
Who's Online : 12
Server Time : 2026-10-23
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.