सरायपाली। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस ने सरायपाली व्यापारी महासंघ के साथ मिलकर एक अनूठी और संवेदनशील पहल की है। सरायपाली थाना परिसर में आयोजित इस विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए।
इस अभियान की सबसे हृदयस्पर्शी बात यह रही कि इसमें मुख्य रूप से उन परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं में अपने किसी प्रियजन को खोया है। उनके दर्द और अनुभवों को साझा करते हुए लोगों को यह संदेश दिया गया कि एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार को उम्र भर का गम दे सकती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) ललिता मेहर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। एसडीओपी ललिता मेहर एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेलमेट चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का कवच है। अधिकांश दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोट ही मौत का कारण बनती है, जिससे हेलमेट बचा सकता है। इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे में गाड़ी न चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने की भी सख्त सलाह दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों और जागरूकता फैलाने में सहयोग दे रहे पत्रकार बंधुओं को भी हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। सरायपाली व्यापारी महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वयं नियमित हेलमेट पहनने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर बोहरा समाज द्वारा रविवार को नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस बोहरा मस्जिद से प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौराहा, सब्जी मार्केट, मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड एवं रंगबाड़ी मोहल्ले से होते हुए बोहरा बाखल पहुंचकर संपन्न हुआ।
- मंडला में सरकारी पैसों का दुरुपयोग: टिकरिया में बनी-बनाई सड़क पर दोबारा सीसी रोड, घटिया निर्माण सामग्री का खेल
- ढीमरखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी गई मोटर सायकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया
- विद्युत पोल तोड़ने के मामले में आरोपी नरेश यादव दोषमुक्त
- दशरमन विद्यालय प्रभारी प्राचार्य रेखा नामदेव को वित्तीय अनियमितता के चलते प्रभारी प्राचार्य पद से हटाया
- जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाये गये करंट से युवक की मृत्यु होने पर शव कुएं में छिपाने वाले आरोपी गिरफ्तार
- अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 30 अगस्त तक
- ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की अवैध शराब एवं जुआ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई — 06 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार
