ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की अवैध शराब एवं जुआ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई — 06 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 44 पाव शराब जप्त, भारी मात्रा में लाहन नष्ट तथा ₹4,310 नगद जुआ राशि बरामद

पुलिस अधीक्षक जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध शराब के विक्रय, निर्माण एवं परिवहन तथा जुआ जैसी असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी स.उ.नि. अंजनी मिश्रा द्वारा पुलिस टीम गठित कर ग्राम जरवाही एवं सुनेहरी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार दबिश एवं कार्रवाई की गई।

ग्राम जरवाही में अवैध शराब बेचने वाले 02 आरोपियों पर कार्रवाई

चौकी निवार पुलिस को ग्राम जरवाही में अवैध रूप से शराब विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान—प्यारे लाल कुम्हार पिता बौरा कुम्हार, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम जरवाही के कब्जे से 22 पाव शराब तथा शकुन बाई पति सुरेन्द्र शर्मा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम जरवाही के कब्जे से 26 पाव शराब बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 44 पाव शराब, अनुमानित कीमत ₹5,000/- जप्त कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

2. कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई, भारी मात्रा में लाहन नष्ट

चौकी निवार थाना माधवनगर पुलि�
पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।

Leave A Reply

Exit mobile version