Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.36.46

15 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता

August 7, 2026
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.19.17

रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों और स्कूल ऑटो पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 340 पर कार्रवाई

August 7, 2026
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.28.21

रायगढ़ पुलिस ने सुलझाया लैलूंगा का अंधा कत्ल: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला व 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 15 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता
  • रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों और स्कूल ऑटो पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 340 पर कार्रवाई
  • रायगढ़ पुलिस ने सुलझाया लैलूंगा का अंधा कत्ल: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला व 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
  • अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
  • उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की राष्ट्रभक्तिपूर्ण पहल: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बनाया जन-आंदोलन
  • शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त, एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर
  • डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मियों को मिले बॉडी वार्न कैमरे, पारदर्शिता एवं जवाबदेही होगी और अधिक मजबूत
  • डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मियों को मिले बॉडी वार्न कैमरे, पारदर्शिता एवं जवाबदेही होगी और अधिक मजबूत
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - मंडला को मिला 8.10 करोड़ का नवीन तहसील भवनजनता को मिलेगी समय पर और सम्मानजनक सेवा- कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके
Policewala

मंडला को मिला 8.10 करोड़ का नवीन तहसील भवनजनता को मिलेगी समय पर और सम्मानजनक सेवा- कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके

PolicewalaBy PolicewalaAugust 1, 2026No Comments1 Views
6ef06b0c f986 4ac7 9ad4 47003dfac2d4


पुरानी दिक्कतें खत्म, नए भवन से बदलेगा राजस्व तंत्र का स्वरूप – केबिनेट मंत्री श्रीमती उईके

thumbnail d735e94e ee57 4d7b 9ec8 f1cfbf7590a2

मंडला, 1 अगस्त 2026
मंडला नगर के नेहरू स्मारक चौराहे के समीप बने नवीन तहसील भवन का लोकार्पण शनिवार को किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने विधिवत पूजन, शिला पट्टिका अनावरण एवं फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि पुराने तहसील भवन में हमारे राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्षों से असुविधाजनक परिस्थितियों में कार्य करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में छत टपकना, जगह की कमी और बैठने की दिक्कत होती थी। इससे न सिर्फ कर्मचारियों को समस्या होती थी, बल्कि आम नागरिकों को भी काम कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नये भवन में तहसील कार्यालय शुरू होने से पुरानी दिक्कतें खत्म होंगी और राजस्व के कार्यों को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए 8.10 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य तीन मंजिला तहसील कार्यालय का निर्माण कराया है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और निश्चित रूप से यहां आने वाले हर व्यक्ति को समय पर, पारदर्शी और सम्मानजनक सेवा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश भर में अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है ताकि शासन की योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच सकें।
श्रीमती उईके ने मंडला नगर के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि शहर के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। आने वाले समय में मंडला को एक विकसित और सुविधायुक्त शहर के रूप में देखा जाएगा। उन्होंने इस नवीन भवन के लिए समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और नगरवासियों को बधाई दी।
सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि यह सुविधा युक्त भवन मंडला तहसील के लोगों को समर्पित है। जिले में घुघरी, नैनपुर, बिछिया और मंडला में अनुविभागीय कार्यालय बन चुके हैं तथा निवास का नवीन तहसील भवन भी लगभग तैयार है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, वरिष्ठ समाज सेवी श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया।

प्रदेश शासन की पुनर्घनत्वीकरण योजना के अन्तर्गत बनाया गया है भवन मध्यप्रदेश शासन की पुनर्घनत्वीकरण योजना के अन्तर्गत यह नवीन तहसील भवन बनाया गया है। 8.10 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए इस तीन मंजिला भवन का कुल क्षेत्रफल 2845 वर्ग मीटर है। भवन में 07 कोर्ट, 30 कक्ष और 02 बैठक हॉल बनाए गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए सीढ़ियों के अलावा लिफ्ट और रैम्प भी बनाया गया है। लोकार्पण समारोह के अवसर पर केबिनेट मंत्री श्रीमती उईके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भवन के कोर्ट रूम, हॉल तथा अन्य कक्षों का भ्रमण किया और व्यवस्थाएं देखी।

मंडला से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट

02720213 0ea7 4534 be32 b8da9ab8e553

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 06 at 7.56.56 PM

डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मियों को मिले बॉडी वार्न कैमरे, पारदर्शिता एवं जवाबदेही होगी और अधिक मजबूत

August 6, 2026
22c2a137 7d96 49b0 8532 aa5f7e444246

जिला एम.सी.बी. में एनालॉग पनीर के विरुद्ध विशेष निरीक्षण अभियान, 07 डेयरी एवं 02 होटलों का किया गया निरीक्षण

August 5, 2026
c5786a92 f3e3 4fcd af04 88828f4daa48

जांघ की त्वचा का हाथ में सफल प्रत्यारोपण, सेप्टिक शॉक में पहुंचे युवक को मिला नया जीवन

August 5, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,269
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026841
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026767
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.36.46 क्षेत्रीय खबर

15 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता

By PolicewalaAugust 7, 20261

भिलाई। नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.19.17

रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों और स्कूल ऑटो पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 340 पर कार्रवाई

August 7, 2026
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.28.21

रायगढ़ पुलिस ने सुलझाया लैलूंगा का अंधा कत्ल: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला व 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या करने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

August 7, 2026
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.03.06

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

August 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.36.46

15 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता

August 7, 2026
WhatsApp Image 2026 08 07 at 15.19.17

रायपुर में नाबालिग वाहन चालकों और स्कूल ऑटो पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 340 पर कार्रवाई

August 7, 2026
Visitors
1800424
This Month : 12894
This Year : 372341
Total Users : 1374661
Views Today : 2072
Total views : 5898507
Who's Online : 11
Server Time : 2026-08-07
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.