Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
830b9b82 a96f 4cd0 940a 16d119ee13b7

छिंदवाड़ा पुलिस का त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च

August 25, 2026
284bc5e8 8747 4943 9f72 e4b51c83ca56

सीसी रोड के नाम पर 5.30 लाख का नियम विरुद्ध आहरण, पूर्व सरपंच पर अब कारावास की कार्रवाई

August 25, 2026
aaba3dbd 8117 44f9 acbf 9699cada52fe

डिंडौरी में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर

August 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा पुलिस का त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च
  • सीसी रोड के नाम पर 5.30 लाख का नियम विरुद्ध आहरण, पूर्व सरपंच पर अब कारावास की कार्रवाई
  • डिंडौरी में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर
  • कर्तव्यनिष्ठ आरक्षक के परिजनों को संबल: पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने सौंपा 10 लाख रुपए का चेक
  • राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई – 5 लाख की MD ड्रग्स सहित तस्कर गिरफ्तार
  • शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा मुखर, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
  • डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी में 32 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रोजेक्ट प्रदर्शन के लिए कार्यशाला आयोजित
  • इंदौर जनसुनवाई में CP संतोष सिंह ने सुनी पीड़ितों की फरियाद, 84 शिकायतों पर तुरंत एक्शन के निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश
Policewala

लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश

PolicewalaBy PolicewalaAugust 24, 2026No Comments12 Views
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.18.08

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

डिंडौरी, 24 अगस्त। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक लेकर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के सीईओ दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबे समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की नियमित समीक्षा करने, शिकायतकर्ताओं से समन्वय स्थापित करने और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जन विश्वास अभियान के शिविरों पर विशेष जोर

कलेक्टर ने जन विश्वास अभियान के शिविरों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों के आयोजन से पहले सभी विभाग अपने स्तर पर लंबित प्रकरणों का निराकरण कर लें।

उन्होंने विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

31 अगस्त को गौराकन्हारी में लगेगा शिविर

बैठक में आगामी 31 अगस्त 2026 को विकासखंड समनापुर के ग्राम गौराकन्हारी में आयोजित होने वाले जन विश्वास अभियान शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शिविर से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में आमजन की सुविधा, विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी, आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

किसानों की ई-केवाईसी और फार्मर आईडी समय पर बनाने के निर्देश

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों को किसानों की ई-केवाईसी एवं फार्मर आईडी तैयार करने का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी किसानों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराएं, ताकि पात्र किसानों को शासन की कृषि योजनाओं, अनुदान एवं अन्य सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

830b9b82 a96f 4cd0 940a 16d119ee13b7

छिंदवाड़ा पुलिस का त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च

August 25, 2026
284bc5e8 8747 4943 9f72 e4b51c83ca56

सीसी रोड के नाम पर 5.30 लाख का नियम विरुद्ध आहरण, पूर्व सरपंच पर अब कारावास की कार्रवाई

August 25, 2026
aaba3dbd 8117 44f9 acbf 9699cada52fe

डिंडौरी में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर

August 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026778
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026621
Don't Miss
830b9b82 a96f 4cd0 940a 16d119ee13b7 Policewala

छिंदवाड़ा पुलिस का त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च

By PolicewalaAugust 25, 20264

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी छिंदवाड़ा। आगामी त्योहारों को…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
284bc5e8 8747 4943 9f72 e4b51c83ca56

सीसी रोड के नाम पर 5.30 लाख का नियम विरुद्ध आहरण, पूर्व सरपंच पर अब कारावास की कार्रवाई

August 25, 2026
aaba3dbd 8117 44f9 acbf 9699cada52fe

डिंडौरी में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा कराने पर जोर

August 25, 2026
d638d924 ea13 4150 9afb 950f6ce57547

कर्तव्यनिष्ठ आरक्षक के परिजनों को संबल: पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने सौंपा 10 लाख रुपए का चेक

August 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
830b9b82 a96f 4cd0 940a 16d119ee13b7

छिंदवाड़ा पुलिस का त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च

August 25, 2026
284bc5e8 8747 4943 9f72 e4b51c83ca56

सीसी रोड के नाम पर 5.30 लाख का नियम विरुद्ध आहरण, पूर्व सरपंच पर अब कारावास की कार्रवाई

August 25, 2026
Visitors
1842895
This Month : 55365
This Year : 414812
Total Users : 1417132
Views Today : 4096
Total views : 5984172
Who's Online : 10
Server Time : 2026-08-25
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.