Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
54d06fe9 da16 491a 8224 ad3c3a555995

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
bea7829f ea87 4260 b70e 39a4ddbb4ee5

ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया

September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 20.28.00

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
  • ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया
  • भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी
  • सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
  • दुपट्टा (शहपुरा) में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोककला का रंग, 24 सितंबर को संजीवन टांडिया और इमला टांडिया देंगे प्रस्तुति
  • NEET-JEE की तैयारी का मिला मंत्र, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से जाना सफलता का रास्ता
  • खुर्सीपार में 70.460 ग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार; 29.22 लाख की सामग्री बरामद
  • सडक सुरक्षा समिति की बैठक आज
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - बिजली बिल राहत योजना 2025–26 आज से लागू
Policewala

बिजली बिल राहत योजना 2025–26 आज से लागू

PolicewalaBy PolicewalaDecember 1, 2025No Comments3 Views
fd73f728 d314 4b25 9804 106b7bc7a454

बिजली बिल राहत योजना 2025–26 आज से लागू

ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने सोरांव, प्रयागराज से इस योजना का किया शुभारंभ

पहले पंजीकरण करने वाले उपभोक्ताओं को प्रमाणपत्र वितरित

प्रथम चरण में बकायेदारों के लिए 100 प्रतिशत ब्याज माफी व 25 प्रतिशत मूलधन में छूट

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को इस योजना को सफल बनाने के दिए निर्देश

उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को विशेष धन्यवाद

यह योजना ऐतिहासिक व जनता के लिए अत्यंत राहतकारी: मंत्री श्री ए के शर्मा0656bb09 8f25 4668 b5cf b1a9164defe3

प्रयागराज, 01 दिसंबर 2025

उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित और उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी ‘बिजली बिल राहत योजना 2025–26’ का आज पूरे प्रदेश में विधिवत शुभारंभ हो गया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने प्रयागराज के सोरांव सब स्टेशन से इस ऐतिहासिक योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि यह योजना न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करेगी, बल्कि बिजली विभाग और उपभोक्ता दोनों के बीच विश्वास व सहयोग के नए युग की शुरुआत करेगी। उन्होंने इसे सरकार की संवेदनशील और परिणामकारी कार्यप्रणाली का उदाहरण बताया।शुभारंभ समारोह में मंत्री श्री शर्मा ने पहले पंजीकरण करने वाले पाँच उपभोक्ताओं को प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज की शुरुआत उन उपभोक्ताओं के लिए राहत की नई किरण है, जिन पर वर्षों से बकाया बिलों का बोझ बना हुआ था। योजना के प्रथम चरण में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज माफी एवं मूलधन पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिससे उनकी देनदारियाँ काफी कम हो जाएगी।94c11446 9daa 46f9 9779 f93755676b63

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org, पर, संबंधित खंड/उपखंड कार्यालय, जन सेवा केंद्र(CSC) या किसी भी विभागीय कैश काउंटर से से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ पा सकें। योजना तीन चरणों में चलेगी। प्रथम चरण 1 दिसंबर 2025 से आरंभ होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। द्वितीय चरण 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक तथा तृतीय चरण 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। प्रथम चरण में 100% ब्याज के साथ मूलधन में 25% की छूट द्वितीय चरण में 15% की छूट एवं तृतीय चरण में 10% की ही छूट दी जाएगी। वन-टाइम सेटलमेंट की यह सुविधा उन उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जिनके बिल ब्याज और सरचार्ज के कारण बहुत अधिक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की आर्थिक क्षमता को देखते हुए सरकार ने मासिक किस्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई है ताकि उन्हें किसी प्रकार का बोझ न महसूस हो यह मासिक किस्त 750 एवं ₹500 की होगी। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को जानकारी दें, पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू और सरल बनाएं तथा सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह विभाग की जिम्मेदारी है कि योजना का फायदा हर जरूरतमंद परिवार तक पहुँचे।

मंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष रूप से धन्यवाद और श्रेय देते हुए कहा कि उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का यही संवेदनशील दृष्टिकोण इस योजना की प्रेरणा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास’ के संकल्प और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिजली उपभोक्ताओं को लगातार राहत देने की नीति के कारण ही प्रदेश में छह वर्षों से बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई और अब यह ऐतिहासिक राहत योजना लागू होकर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ को बड़े पैमाने पर कम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी दोनों का मार्गदर्शन इस योजना की बुनियाद है, जो प्रदेश के लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।मंत्री ने सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की कि वे इस अवसर को हाथ से न जाने दें और पंजीकरण कर योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा, बिजली बिल राहत योजना 2025–26 उपभोक्ताओं को पुराने बोझ से मुक्त करने वाली ऐतिहासिक पहल है और यह उनके जीवन में वास्तविक आर्थिक राहत लाएगी।

इस अवसर पर माननीय विधायक फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष गंगापार श्रीमती निर्मला पासवान, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों सहित एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम श्री शंभू कुमार, मुख्य विद्युत अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता विद्युत उपभोक्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

54d06fe9 da16 491a 8224 ad3c3a555995

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
bea7829f ea87 4260 b70e 39a4ddbb4ee5

ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया

September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 20.28.00

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी

September 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026885
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026744
Don't Miss
54d06fe9 da16 491a 8224 ad3c3a555995 Policewala

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

By PolicewalaSeptember 20, 20261

रायपुर। डीडी नगर थाना क्षेत्र के शीतला पारा में पुराने विवाद को लेकर युवक पर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
bea7829f ea87 4260 b70e 39a4ddbb4ee5

ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया

September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 20.28.00

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी

September 20, 2026
9959315c 9ef2 40b2 a249 2e47e609f3d3

सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

September 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
54d06fe9 da16 491a 8224 ad3c3a555995

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
bea7829f ea87 4260 b70e 39a4ddbb4ee5

ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया

September 20, 2026
Visitors
1895422
This Month : 40797
This Year : 467339
Total Users : 1469659
Views Today : 3797
Total views : 6126084
Who's Online : 8
Server Time : 2026-09-20
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.