राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं गुंडा-बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल एवं मैग्जिन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात पेट्रोलिंग के दौरान रमन बाजार चिखली क्षेत्र में एक युवक द्वारा पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर धनुष साहू उर्फ गोलू को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों शेख शहबाज उर्फ शिब्बू, जफर मोमीन और ऐश्वर्य झा उर्फ राम के साथ पिस्टल लेकर क्षेत्र में दहशत फैलाने की बात स्वीकार की।
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई सहित चौकी चिखली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- परिजनों की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब
- आदिवासी एवं अन्य पिछड़ी जन जाति हितों की मांगों को लेकर प्रयोग समाज सेवी संस्था ने सौंपा ज्ञापन, विधायक जनक ध्रुव बोले—विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा
- जिले में उमंग, श्री सरस और प्रभु श्री ब्रांड के घी की बिक्री प्रतिबंधित
- धमतरी में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, युवक की हत्या के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार।
- अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्ती, पांच प्रकरणों में 12.57 लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित
- जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला एवं चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
- पूज्य माता साहिब हासी देवी जी को राष्ट्र का नमन! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया ₹200 का स्मारक सिक्का।
- अवैध धान की आवक रोकने गरियाबंद में बनाए गए 30 चेकपोस्ट, सीमावर्ती खरीदी केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी
