Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
7ab6827b 4e7f 4976 99b0 a5689fc17776

मनेंद्रगढ़ के दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल: अब हर गुरुवार लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

April 30, 2026
38cd49eb fabc 451a 89f9 242c81e595d1

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान

April 30, 2026
a1e01057 5809 486d 89b2 18cd06a3d168

चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी: मासूम अर्नव को मिला नया जीवन

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • मनेंद्रगढ़ के दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल: अब हर गुरुवार लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान
  • चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी: मासूम अर्नव को मिला नया जीवन
  • ई-केवाईसी, खाद्यान्न वितरण और स्टॉक प्रबंधन सुधारने के निर्देश
  • “सही दवा, शुद्ध आहार” यही छत्तीसगढ़ का आधार: औषधि दुकानों एवं हॉटलों का किया गया निरीक्षण
  •  ग्राम जरहागांव में 10 लीटर महुआ कच्ची शराब जब्त
  • सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पेंशन आदेश: प्रमोद श्रीवास को कलेक्टर ने सौंपा पीपीओ
  • नियमो का उल्लंघन करने वाले 64 वाहन चालकों के लाइसेंस भी हुए निलंबित
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम
Policewala

निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम

PolicewalaBy PolicewalaNovember 4, 2025No Comments2 Views
f32cbed5 fbae 446b b4d7 74e5793380a4

निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम

मंगलवार से जिले के 10 लाख से अधिक मतदाताओं के घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

-करेंगे गणना पत्रक का वितरण

कलेक्टर तिवारी ने आम लोगों से बीएलओ का सहयोग करने की अपील

कटनी (03 नवंबर) – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार 4 नवंबर से गुरूवार 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर विशिष्‍ट गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने मतदाताओं से उनके घरों में पहुंचने वाले बीएलओ को वांछित जानकारी प्रदाय करने में सहयोग करने की अपील की है।

कलेक्टर ने लोगों से आग्रह किया है कि जब बीएलओ आपके घर पहुँचे, तो सटीक एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएँ। यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। नागरिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित हो तथा कोई अपात्र प्रविष्टि मतदाता सूची में न रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट व अपात्र मतदाता हटाने का काम किया जायेगा। साथ ही नए पात्र मतदाता जोड़े जायेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों का यह 9वां विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में इससे पहले वर्ष 2002-2004 में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया गया था।

10 लाख से अधिक हैं मतदाता

कलेक्‍टर श्री तिवारी पिछली समय-सीमा बैठक और राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में पहले ही आयोग के निर्देशों की जानकारी अधिकारियों को दें चुके हैं। 1 अगस्‍त 2025 की स्थिति में जिले में कुल 10 लाख 1 हजार 162 मतदाता है। जिनमें 5 लाख 10 हजार 526 पुरूष, 4 लाख 90 हजार 617 महिला और 19 अन्‍य वर्ग के मतदाता शामिल है। जिले के बड़वारा विधानसभा में 1 अगस्‍त की स्थिति में 2 लाख 58 हजार 262 मतदाताओं में से 1 लाख 31 हजार 244 पुरूष, 1 लाख 27 हजार 17 महिला व 1 अन्‍य वर्ग का मतदाता शामिल है। इसी प्रकार विजयराघवगढ़ विधानसभा में कुल 2 लाख 41 हजार 859 मतदाताओं में से 1 लाख 24 हजार 325 पुरूष व 1 लाख 17 हजार 531 महिला तथा 3 अन्‍य मतदाता शामिल है। जबकि मुड़वारा विधानसभा में कुल मतदाता 2 लाख 52 हजार 159 है। इसमें 1 लाख 28 हजार 114 पुरूष एवं 1 लाख 24 हजार 37 महिला तथा 8 अन्‍य मतदाता शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र बहोरीबंद में कुल 2 लाख 48 हजार 882 मतदाता हैं। इसमें 1 लाख 26 हजार 843 पुरूष एवं 1 लाख 22 हजार 32 महिला और 7 अन्‍य वर्ग के मतदाता शामिल है। जिले के मतदाताओं का जेंडर रेशियो 961 और इपी रेशियो 63.14 है।

घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

बीएलओ द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा।इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर विशिष्ट गणना पत्रक (ईएफएस) प्रपत्र वितरित करेंगे। साथ ही मतदाता का अपना नाम या अपने परिजन का नाम पिछले एसआईआर (वर्ष 2002-2004) की मतदाता सूची के मिलान व लिंक करने में मदद करेंगे। गणना पत्रक भरने के लिये मतदाता को कोई भी दस्तावेज जमा नहीं करना है। सभी मतदाता अपना नवीनतम पासपोर्ट साईज का रंगीन फोटोग्राफ अवश्य बनवा लें। ताकि बीएलओ द्वारा प्रदाय प्रपत्र में नया फोटो चिपकाया जा सकें।

पुनरीक्षण के लिए सभी तैयारियाँ चार दिसम्बर तक पूरी की जाएंगी। नए मतदान केन्द्र बनाने और इनके युक्ति-युक्तिकरण का कार्य भी 4 दिसम्बर तक ही किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 9 दिसम्बर को सभी मतदान केन्द्रों में किया जाएगा। मतदाता सूची के संबंध में 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी। दावे-आपत्तियों का 31 जनवरी 2026 तक निराकरण करके पुनरीक्षित मतदाता सूची तैयार की जाएगी। मूल मतदाता सूची और पूरक मतदाता सूची को 3 फरवरी तक तैयार करके निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद 7 फरवरी 2026 को इसका अंतिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा।

पिछले एसआईआर से मिलान न होने पर अपनानी होगी यह प्रक्रिया

अगर पिछले एसआईआर मतदाता सूची से मिलान नहीं होता है तब ईआरओ संबंधित व्यक्ति को नोटिस देकर सूचित करेंगे। साथ ही सुनवाई का मौका देंगे। इस दौरान वह व्यक्ति आयोग द्वारा निर्धारित एक दर्जन से अधिक पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत कर अपना नाम जुड़वा सकेगा। इन दस्तावेजों में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी मैट्रिक शैक्षिक प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, वन अधिकार प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, राज्य या निकाय द्वारा जारी पारिवारिक रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी भूमि व मकान का आवंटन प्रमाण-पत्र, आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत आधारकार्ड, सरकार या सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जारी पेंशन पहचान व भुगतान पत्र, सरकार स्थानीय निकाय, बैंक, डाकघर, एलआईसी, सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जारी पहचान पत्र, प्रमाण-पत्र व दस्तावेज इत्यादि शामिल हैं।

बीएलओ का हुआ प्रशिक्षण

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को मूर्तरूप देने जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तिवारी के निर्देश पर जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों क्रमश: मुड़वारा, बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ और ढीमरखेड़ा के सभी 1168 बूथ लेवल अधिकारियों के साथ- साथ 120 बीएलओ सुपरवाइजरों को राज्य स्‍तरीय मास्‍टर्स ट्रेनर्स द्वारा तहसील व विकासखंड कार्यालयों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
🖋️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

7ab6827b 4e7f 4976 99b0 a5689fc17776

मनेंद्रगढ़ के दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल: अब हर गुरुवार लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

April 30, 2026
38cd49eb fabc 451a 89f9 242c81e595d1

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान

April 30, 2026
a1e01057 5809 486d 89b2 18cd06a3d168

चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी: मासूम अर्नव को मिला नया जीवन

April 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026707
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026536
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026532
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026506
Don't Miss
7ab6827b 4e7f 4976 99b0 a5689fc17776 Policewala

मनेंद्रगढ़ के दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल: अब हर गुरुवार लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

By PolicewalaApril 30, 202611

एमसीबी – मनेंद्रगढ़ विकासखंड के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
38cd49eb fabc 451a 89f9 242c81e595d1

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान

April 30, 2026
a1e01057 5809 486d 89b2 18cd06a3d168

चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी: मासूम अर्नव को मिला नया जीवन

April 30, 2026
WhatsApp Image 2026 04 30 at 18.55.38 1

ई-केवाईसी, खाद्यान्न वितरण और स्टॉक प्रबंधन सुधारने के निर्देश

April 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
7ab6827b 4e7f 4976 99b0 a5689fc17776

मनेंद्रगढ़ के दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल: अब हर गुरुवार लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

April 30, 2026
38cd49eb fabc 451a 89f9 242c81e595d1

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान

April 30, 2026
Visitors
1606580
This Month : 63396
This Year : 178497
Total Users : 1180817
Views Today : 6058
Total views : 5500853
Who's Online : 13
Server Time : 2026-04-30
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.