इंदौर
नियमो का उल्लंघन करने वाले 64 वाहन चालकों के लाइसेंस भी हुए निलंबित
यातायात पुलिस ने चौराहा/मार्गो पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 64 वाहन चालक स्वामी के लाइसेंस निलंबित कर दिए प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात पुलिस बल द्वारा मुस्तैदी के साथ यातायात का सुचारू रूप से संचालन किया, , यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित कर नियमों का उल्लंघन करने पर स्वयं एवं अन्य नागरिकों के जीवन को संकट में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई इस दौरान-अवैध पार्किंग – 255 अमानक नंबर प्लेट 81 रेड लाइट उल्लंघन – 50 बिना हेलमेट वाहन चलाना – 606 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग – 80 रॉन्ग साइड वाहन को चलाने पर– 91 पर चालान ओर निरस्त कार्यवाही की गई यातायात प्रबंधन पुलिस, इंदौर द्वारा सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग कर चालान से होने वाली कार्रवाई से बचे आपका परिवार आपके घर पर लौट कर आने का इंतजार करते हैं 
मध्य प्रदेश पुलिस सदा आपकी सेवा में तत्पर
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







