
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल कुमार राखेजा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू व श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में यह पूरी कार्रवाई संपन्न हुई। 1 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि नया गोविंदपुर ग्राउंड में दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। एसडीओपी श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी श्री बनसोडे प्रतिक दादासाहेब (भापुसे) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार साहू और साइबर सेल का स्टाफ शामिल था।
पुलिस टीम ने जब गोविंदपुर ग्राउंड में घेराबंदी की, तो वहां मौजूद हर्ष कदम और आकाश कुमार गजभिये ने भागने की कोशिश की, जिन्हें मुस्तैदी से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान हर्ष के पास से कोडिन फॉस्फेट युक्त सिरप की 3 बोतलें और आकाश के पास से बैच नंबर मिटा हुआ कोडेक्स सिरप बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूला कि वे धमतरी से यह माल लाकर यहां ऊंचे दामों पर बेचते थे।
पकड़े गए आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने धमतरी के आमातालाब रोड स्थित ‘सुश्रुता फार्मेसी’ पर दबिश दी। वहां बिना डॉक्टर की पर्ची के अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाइयां बेचते हुए मेडिकल संचालक मनीष सिंह राठौर को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के पास से 9 नग नशीली सिरप बरामद की गई। इसके बाद स्थानीय ड्रग इंस्पेक्टर और कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर की सघन तलाशी ली गई और उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से कुल 15 नग नशीली सिरप और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली कांकेर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, साइबर सेल निरीक्षक यशवंत श्याम, सउनि भकेश पटेल और आरक्षक ईश्वर साहू, राजकुमार नेताम, राम रतन निषाद व जितेन्द्र नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपराध नियंत्रण में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- सिवनी में पुलिस का नाइट कांबिंग ऑपरेशन, 103 वारंटी गिरफ्तार
- शनिवार एवं देवशयनी एकादशी पर रायपुर स्टेशन के हनुमान मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, संस्थापक कुबेर राठी के नेतृत्व में 12 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
- दो अलग-अलग कार्रवाई में 21.528 किलो अवैध गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
- चौकी निवार,थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो गुम बालको को चंद्र घंटो में ढूंढकर परिजनों चेहरे में लौटाई मुस्कान
- गर्भवती महिला आरक्षी आभा तिवारी ने दिखाई अदम्य वीरता: अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन हादसे में महिला यात्री को बचाने का किया प्रयास
- कलेक्टर निवास के सामने मौत का साया! शिकायतों की फाइलें बढ़ीं, लेकिन विभागों की नींद नहीं टूटी
- छिंदवाड़ा:कोचिंग सेंटर की आड़ में जुआं,SP स्क्वॉड ने मारी रेड,14 जुआरी धराए,1 लाख 33 हजार 120 नगद जप्त
- प्रणवानंदा अकादमी में “ग्रीन डे” का उत्साहपूर्वक आयोजन हुआ
