Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 28 at 17.52.05

निर्धारित समय-सीमा से ऊपर नहीं लंबित रहे कोई भी राजस्व प्रकरण-कलेक्टर

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 17.24.56 2

बिलासपुर: नाबालिगों से शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार करने पर बेरहमी से की पिटाई; दो नामजद समेत कई पर FIR

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 16.04.15 e1785235178549

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय संवाद बैठक सह प्रशिक्षण।

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • निर्धारित समय-सीमा से ऊपर नहीं लंबित रहे कोई भी राजस्व प्रकरण-कलेक्टर
  • बिलासपुर: नाबालिगों से शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार करने पर बेरहमी से की पिटाई; दो नामजद समेत कई पर FIR
  • प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय संवाद बैठक सह प्रशिक्षण।
  • जनजागरूकता में सड़क सुरक्षा की दी जानकारी,
  • जनमन योजना की सड़क में लापरवाही
  • नशे से दूरी है जरूरी 2.0* जागरूकता अभियान दिनांक आज दिनांक 28,07.26 की कार्यवाही। चौकी निवार
  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार पहिया वाहन चालक पर स्लीमनाबाद पुलिस की कार्रवाई, माननीय न्यायालय ने लगाया ₹10,000/- रुपए का अर्थदंड
  • रायपुर में संदिग्ध “प्राइवेट पूल पार्टी” का पोस्टर वायरल, पुलिस जांच जारी
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - नगर परिषद शहपुरा की सीएमओ रीना सिंह राठौर निलंबित, अध्यक्ष की शिकायत पर जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, शासन ने तत्काल प्रभाव से की कार्यवाही
Policewala

नगर परिषद शहपुरा की सीएमओ रीना सिंह राठौर निलंबित, अध्यक्ष की शिकायत पर जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, शासन ने तत्काल प्रभाव से की कार्यवाही

PolicewalaBy PolicewalaJune 25, 2026No Comments355 Views
IMG 20260625 WA0383

डिंडौरी मध्यप्रदेश


डिंडौरी। नगर परिषद शहपुरा की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ)  रीना सिंह राठौर  को वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों की जांच में प्रथम दृष्टया शिकायतें सही पाए जाने के बाद मध्यप्रदेश शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई नगर परिषद अध्यक्ष  शालिनी अरुण अग्रवाल  की शिकायत पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

जारी निलंबन आदेश के अनुसार सीएमओ रीना सिंह राठौर पर नगर परिषद में जेम पोर्टल एवं ऑफलाइन माध्यम से नियमों के विपरीत अपने पसंदीदा ठेकेदारों से अधिक दरों पर सामग्री क्रय करने, कोटेशन के माध्यम से निर्माण कार्य कराकर शासकीय राशि के दुरुपयोग सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत की जांच संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, जबलपुर संभाग द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने की, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई।

जांच में सामने आईं कई गंभीर अनियमितताएं

जांच प्रतिवेदन में नगर परिषद शहपुरा में स्वागत गेट निर्माण में वास्तविक लागत से अधिक भुगतान, किराये के वाहन लगाने में अनियमितता, सक्षम स्वीकृति के बिना डे-एनयूएलएम योजना के तहत भुगतान तथा मानस भवन स्थित डी-ब्लॉक की दुकानों की नीलामी में गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है।

इसके अलावा शिकायत में बिना सक्षम स्वीकृति के एमआरएफ सेंटर में टीन शेड निर्माण, परिषद की मंजूरी के बिना एनजीओ को नियुक्त कर प्रतिमाह लगभग दो लाख रुपये का भुगतान, जल गंगा संवर्धन योजना के अंतर्गत कथित फर्जी वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण तथा परिषद अध्यक्ष की अनुमति के बिना बैठकें आयोजित करने और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार करने जैसे आरोप भी शामिल थे।

पहले से चल रही हैं चार विभागीय जांच

शासन के आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि रीना सिंह राठौर के विरुद्ध पहले से ही विभिन्न नगर निकायों में पदस्थापना के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर चार विभागीय जांच लंबित हैं। इनमें चंदरी नगर पालिका में नामांतरण, भवन अनुमति, ठेकेदार भुगतान एवं सामग्री क्रय, ब्यौहारी नगर परिषद में गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण संबंधी लोकायुक्त जांच, नौरोजाबाद में मोबाइल टॉयलेट एवं काउ कैचर खरीदी तथा चंदिया नगर परिषद में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले शामिल हैं।

इतना ही नहीं, चंदिया नगर परिषद में पदस्थापना के दौरान दर्ज अपराध प्रकरण क्रमांक 228/2019 में उनके विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति भी राज्य शासन द्वारा पूर्व में प्रदान की जा चुकी है।

शासन ने माना अनुशासनहीनता का मामला

निलंबन आदेश में कहा गया है कि रीना सिंह राठौर का आचरण उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा शासन के प्रति संदिग्ध निष्ठा को दर्शाता है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए  मध्यप्रदेश नगरपालिका सेवा (कार्यपालन) नियम, 1973  के नियम 36(1) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय  संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास (यांत्रिकी प्रकोष्ठ), संभाग-जबलपुर  निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

रिपोर्ट अखिलेश झारिया

img 20260625 wa03824933852933567570383
img 20260625 wa03785410566728183506598

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

c4d5843b f750 426d b0d0 afcc36f3f701

गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर जीरो टॉलरेंस: एसपी वेदव्रत सिरमौर

July 27, 2026
a6c6f43c 13da 4cbc af07 6d4547fde82f

भूमि पूजन हुआ, फोटो खिंचे… लेकिन शिलान्यास के बाद विकास ‘गायब’!शहपुरा जनपद भवन निर्माण पर उठ रहे बड़े सवाल

July 27, 2026
558327b3 d665 466a 88e9 6aaf51db92ab 1

कूली छात्रों को यातायात नियमों की सीख, राजनांदगांव पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का संकल्प

July 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,267
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026838
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026762
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 28 at 17.52.05 क्षेत्रीय खबर

निर्धारित समय-सीमा से ऊपर नहीं लंबित रहे कोई भी राजस्व प्रकरण-कलेक्टर

By PolicewalaJuly 28, 20260

सतना मध्य प्रदेश  कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा है कि राजस्व अधिकारी सुनिश्चित…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 07 28 at 17.24.56 2

बिलासपुर: नाबालिगों से शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार करने पर बेरहमी से की पिटाई; दो नामजद समेत कई पर FIR

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 16.04.15 e1785235178549

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय संवाद बैठक सह प्रशिक्षण।

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 15.14.29 1

जनजागरूकता में सड़क सुरक्षा की दी जानकारी,

July 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 28 at 17.52.05

निर्धारित समय-सीमा से ऊपर नहीं लंबित रहे कोई भी राजस्व प्रकरण-कलेक्टर

July 28, 2026
WhatsApp Image 2026 07 28 at 17.24.56 2

बिलासपुर: नाबालिगों से शराब के लिए मांगे पैसे, इनकार करने पर बेरहमी से की पिटाई; दो नामजद समेत कई पर FIR

July 28, 2026
Visitors
1781821
This Month : 52761
This Year : 353738
Total Users : 1356058
Views Today : 2316
Total views : 5857447
Who's Online : 16
Server Time : 2026-07-28
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.