सतना मध्य प्रदेश
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा है कि राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके यहां नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरण निर्धारित समय-सीमा से ऊपर लंबित नहीं रहे। सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर कान्फ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने तीन माह से अधिक समय से लंबित राजस्व प्रकरणों को आज शाम तक निराकृत करने के निर्देश दिये। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, जीतेन्द्र वर्मा, सुमेश द्विवेदी, एलआर जांगडे, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते, उप आयुक्त नगर निगम सत्यम मिश्रा सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश नगरीय निकायों को दिये है। उन्होंने कहा कि हास्पिटल, मैरिज गार्डेन, होटल, रेल्वे स्टेशन आदि नगर क्षेत्र में स्त्रोत स्तर पर कचरे का पृथक-पृथक (गीला, सूखा, घरेलु एवं खतरनाक अपशिष्ट) का शत-प्रतिशत पृथक्कीकरण किया जाये। नगर क्षेत्र में उत्पन्न समस्त ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण, परिवहन और प्रसंस्करण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये। कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकाय पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का उल्लंघन करने पर संबंधित संस्थाओं के विरूद्ध कार्यवाही भी करें।
बरसात के समय दूषित जल जन्य एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य एवं नगरीय निकाय पानी के क्लोरीनेशन एवं जल शुद्धता की कार्यवाही करें। पानी की टंकियों की सफाई एवं जन जागरूकता के लिए एडवाइजरी भी जारी कराये। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर बरसात के समय पेयजल दूषित हो वहां शुद्धजल की वैकल्पिक व्यवस्था करें। विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। शिक्षा विभाग में सर्वाधिक लंबित प्रकरण होने पर कहा कि विभाग में पात्रता और रिक्त पदो ंके अनुरूप नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर शेष पदो ंके आवेदनों के प्रस्ताव कलेक्ट्रेट कार्यालय को प्रेषित करें। अन्य विभागों से समन्वय के मुद्दों पर कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचपीडब्ल्यूडी पावर ग्रिड, एनवीडीए, जल संसाधन, रेल्वे जल निगम, एमपीआरडीसी, बीएसएनएल सहित संबंधित विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विकास पुस्तिका के प्रारूप पर चर्चा कर कलेक्टर ने दो दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से वांछित जानकारी और फोटोग्राफ्स जिला पंचायत को उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये।
प्रशांत त्रिपाठी ब्यूरो सतना







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)