छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासनगठन ने,
मनेन्द्रगढ़-छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन के बैनर तले मनेन्द्रगढ़ बैकुंठपुर मुख्य सड़क कठौतिया में सड़क सुरक्षा व वाहन परिचालन को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम सम्पन हुआ,आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासनगठन निरन्तर ऐसे आयोजन करती है और आम लोगों के बीच जाकर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करती है,कार्यक्रम प्रभारी सावन कुमार ने बताया कि हमने सभी तरह की गाड़ियों को रोककर उन्हें यातायात नियमों को बताया व बड़ी गाड़ियों के ड्राइवर को वर्दी आई डी में रहने व शराब के साथ अन्य किसी मादक पदार्थ का सेवन न करने की जानकारी दी,छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासनगठन के जिला उपाध्यक्ष रोशन लाल ने बताया कि एक सारथी जब घर से निकलता है तो उसके पूरे परिवार को आश होती है कि वो सही सलामत घर लौटेंगे,लेकिन लापरवाही बरतने पर किसी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता और पूरा परिवार बिखर जाता है, उन्होंने बताया कि हमारे जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा जी के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम किया जा रहा है,उनके आदेश पर जिले के अन्य क्षेत्रों में माह में 5 से 6 बार जनजागरूकता कार्यक्रम होते हैं और दुर्घटना में शून्य मौत हो इसी दिशा में कार्य किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रभारी शाबिर खान, ब्लॉक मीडिया प्रभारी खड़गवां रामकुमार,ब्लॉक अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ घूर प्रशाद, ब्लॉक महासचिव मनेन्द्रगढ़ रामेश्वर सिंह,दुर्गा प्रशाद, विनोद, कृष्ण कुमार शर्मा,अशोक कुमार यादव,परशुराम उपस्थित रहे,
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)