दुर्ग:
दुर्ग शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र इंदिरा मार्केट में पुलिस ने दबिश देकर नामी कंपनी आईटीसी (ITC) के ब्रांड ‘गोल्ड फ्लेक’ के नाम से बेची जा रही नकली सिगरेट के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर एसएसडी ट्रेडर्स (SSD TRADERS) में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ₹2,07,000 की कीमत की कुल 18,000 नकली सिगरेट जब्त की गई हैं।
यह कार्रवाई आईटीसी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि और प्राइवेट आई इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट सॉल्यूशंस के फील्ड ऑफिसर की लिखित शिकायत पर की गई। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी असली ब्रांड जैसी हूबहू पैकिंग और फर्जी क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रहे थे। पुलिस ने मौके से कुल 36 बंडल (18,000 सिगरेट) बरामद किए, जिन पर ₹115 की एमआरपी दर्ज थी।
मामले में पुलिस ने गुरुनानक नगर निवासी विशाल जसवानी (36 वर्ष) और सदानी नगर निवासी निखिल सिहानी (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना जारी है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बडखेरा आश्रम में जन्माष्टमी पर श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया भगत गिरी बच्चू महाराज का जन्मोत्सव
- निर्माण कार्यों में लापरवाही के आरोप, उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस
- पुलिया में गड़बड़ी पर सचिव निलंबित, पर तकनीकी अमले की जिम्मेदारी का क्या?
- हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की
- तहसील साहू संघ प्रांगण में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भजन-कीर्तन और मटकी फोड़ ने बांधा समां
- अन्नपूर्णा वेयर हाउस में वाहनों से बैटरी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- अवैध ड्रग्स एम.डी. ड्रग्स की तस्करी करने वाले 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
- क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 2 तस्कर गिरफ्तार, 3 पिस्टल, 1 कट्टा और स्कूटी जब्त







