धमतरी: जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जुआ, सट्टा और अवैध शराब जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर में सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम आमदी में दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुनी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम आमदी स्थित देशी शराब दुकान के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके पर दबिश दी। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने ताश के 52 पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए 9 व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
नगदी और मोबाइल सहित भारी मशरूका बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 23,100 रुपये नगद और विभिन्न कंपनियों के 07 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 35,000 रुपये) बरामद किए हैं। जप्त किए गए कुल मशरूका की कीमत 58,100 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 36/26 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बिलहरी पुलिस ने चार पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुशासन शिविरों को सफल बनाने का आह्वान
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और नकदी जब्त
- जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, गंभीर घायल
- सिवनी विधानसभा के प्रभारी बने देवेंद्र पटेल
- 1 मई से विकासखंड घंसौर में (आरोह) 2026 समर कैंप खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ
- छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक का गरियाबंद जिले का औचक निरीक्षण
- छिंदवाड़ा: आबकारी की शहर में ढाबों पर लगातार कार्यवाही जारी, शराबियों को भगाया और प्रकरण किए दर्ज
