धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और नकदी जब्त

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पहली कार्रवाई थाना भखारा क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा में की गई, जहाँ पुलिस ने घेराबंदी कर ओम प्रकाश उर्फ गब्बर कंवर को अवैध रूप से शराब बेचते रंगे हाथ दबोचा। आरोपी के पास से 15 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई है।

दूसरी बड़ी सफलता थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मिली, जिसने रूद्री रोड पर लक्की चॉइस सेंटर के पास घेराबंदी कर स्कूटी से शराब परिवहन कर रहे दो युवकों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी विवेक साहू और विकास बक्सी के कब्जे से 42 नग बीयर और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है। जब्त की गई कुल सामग्री की कीमत 30,080/- रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। धमतरी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र के आदतन अपराधियों और संदिग्धों पर उनकी पैनी नजर बनी हुई है और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version