कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में शहर के आबकारी अमले द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर गत दिवस रात्रि में सघन कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कंपोजिट मदिरा दुकान चंदनगांव, इमलीखेड़ा, सब्जी मंडी और गुरैया क्षेत्र में दबिश एवं गश्त कर खुले में मदिरापान कर रहे शराबियों को भगाया गया।
साथ ही इमलीखेड़ा, चंदनगांव, सब्जी मंडी और गुरैया स्थित मदिरा दुकानों के आसपास गुमठियों में मद्यपान करवा रहे लोगों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 2000 की धारा 36 के तहत कुल 04 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त शहर एवं रिंग रोड पर स्थित भैरव ढाबा और उड़ता पंजाब ढाबा में भी कार्रवाई करते हुए प्रकरण कायम किए गए। इस कार्रवाई में एडीईओ श्री जी.एल. मरावी, आबकारी उपनिरीक्षक श्री आकाश मेश्राम सहित आबकारी अमला उपस्थित था। ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा
Trending
- एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नवोदय विद्यालय में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम।
- समाजसेवी एवं युवा नेता विवेक (मोंटी) जोशी का जन्मदिवस उल्लासपूर्वक संपन्न, गौ-सेवा और सद्भावना के साथ लिया जनकल्याण का संकल्प
- जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ
- चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का राघव प्रयाग घाट पर शुभारंभ
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सतना में एक माह का विशेष अभियानयुवा मतदाताओं के मिले 3620 आवेदन
- राज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकें
- आकांक्षी विकासखंड बजाग, करंजिया और मेहंदवानी में विकास कार्यों के 38 संकेतकों की समीक्षा, लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश
- ‘जय जोहार’ पर कथित अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश, डिंडौरी में चक्काजाम
