जबलपुर में जनहित के निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर एक शांतिपूर्ण “सामूहिक भूख हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है कि नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है। इसी के साथ
मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न्स को दिए जा रहे अत्यंत कम इंटर्नशिप स्टाइपेंड को बढ़ाकर उचित एवं न्यायसंगत मानदेय देने की भी मांग की जा रही है।

इसका स्थान रहेगा सिविक सेंटर से घंटाघर चौक, जबलपुर यह
रविवार, 19 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
इस प्रदर्शन के उपरांत कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आयोजनकर्ता डॉक्टरों, इंटर्न्स एवं मेडिकल छात्रों से अनुरोध करते हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन को सफल बनाएं।

रिपोर्ट – अनित्य वाहने, जबलपुर

Comments are closed.

Exit mobile version