इंदौर
इसी कड़ी में आज एकेडमी हाइट्स पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ट्रैफिक जोन-1 के ACP जगदीश पाटील और थाना प्रभारी बाबूलाल कुमरावत ने बच्चों को डेमो के जरिए ट्रैफिक सिग्नल, रोड मार्किंग, सड़क पार करने के तरीके और स्कूल बस की सुरक्षा के बारे में बताया।बच्चों को समझाया गया कि बस के ब्लाइंड स्पॉट में न खड़े हों और न खेलें। वहीं ACP ने बच्चों से अपील की कि वे अपने माता-पिता को भी हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करें।इस दौरान स्कूल बस ड्राइवर और अटेंडर्स को भी सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बारे में बताया गया और नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. प्रकाश चौधरी ने ट्रैफिक पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा, इंदौर
