Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
5d119806 c15a 470d 8337 851c9962333b

जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

September 13, 2026
67c89bc5 cbfc 4b9f aab1 664657ef0d95

थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान

September 13, 2026
33b3d98c 4dd2 4806 bf1b 5d1e292581ab

छिंदवाड़ा पुलिस एवं SDRF द्वारा कुकड़ीखापा में 150 फीट नीचे बहाव में फंसे नागपुर के 4 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
  • थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान
  • छिंदवाड़ा पुलिस एवं SDRF द्वारा कुकड़ीखापा में 150 फीट नीचे बहाव में फंसे नागपुर के 4 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू
  • नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन
  • एक पेड़ मां के नाम
  • निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाहियो से मचा हड़कम्प अवैध शराब विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई निवार पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया एवं अवैध शराब 15 लीटर जब्
  • 25 लाख परिवारों तक पहुंच का लक्ष्य, शहपुरा में हिंदू संगठनों ने संगठन विस्तार को दी धार
  • कल विराजेंगे बप्पा, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - *जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला*
क्षेत्रीय खबर

*जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला*

PolicewalaBy PolicewalaMay 29, 2026No Comments25 Views
WhatsApp Image 2026 05 29 at 09.54.30 1

*जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला*

*चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन, “सनातन आस्था का अपमान बर्दाश्त नहीं” एक पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष को बताया गया रावण*
*महिलाओं सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी हुए शामिल, सार्वजनिक माफी की उठी मांग*

*चिरमिरी, एमसीबी*-
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य को लेकर दिए गए बयान के विरोध में चिरमिरी में सनातन समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। श्रीराम कथा आयोजन समिति एवं सनातन धर्मावलंबियों ने हल्दीबाड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने विरोध सभा आयोजित कर डॉ. महंत का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।WhatsApp Image 2026 05 29 at 09.54.31 2

प्रदर्शन के दौरान “महंत मुर्दाबाद”, “सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “जगद्गुरु का अपमान बंद करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिला सदस्य, युवा और आयोजन समिति के पदाधिकारी हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। कई प्रदर्शनकारियों ने डॉ. चरणदास महंत की तस्वीर के साथ “रावण” लिखी तख्तियां दिखाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

बीते दिनों चिरमिरी में आयोजित भव्य श्रीराम कथा महोत्सव के दौरान एमसीबी प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का एक बयान राजनीतिक और धार्मिक विवाद का कारण बन गया। डॉ. महंत द्वारा जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य को लेकर की गई टिप्पणी को कथा आयोजन समिति और सनातन समाज ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर हमला बताया है।WhatsApp Image 2026 05 29 at 09.54.31 1 1

इसी विरोध में कथा समाप्ति के बाद चिरमिरी के हल्दीबाड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा विरोध सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी, महिला सदस्य और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य केवल एक संत नहीं बल्कि करोड़ों सनातनियों की श्रद्धा, आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना पूरे सनातन समाज का अपमान है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।WhatsApp Image 2026 05 29 at 09.54.32

श्री राम कथा आयोजन समिति चिरमिरी के अध्यक्ष डमरू बेहरा ने कहा कि
“इतने बड़े धार्मिक आयोजन में हम लोगों ने सभी को आमंत्रित किया था, क्योंकि जगद्गुरु द्वारा कथा का पान कर पाना सौभाग्य की बात है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष द्वारा जगद्गुरु के लिए इस तरह की टिप्पणी हम सनातनी बिल्कुल भी सहन नहीं कर सकते।”

वहीं समिति से जुड़े काकू अरोरा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि
“मैं उस शख्स का नाम भी नहीं लेना चाहता जिसने मेरे धर्मगुरु का अपमान किया और अमर्यादित टिप्पणी की। ऐसे लोगों का अंत निश्चित है।”

श्री राम कथा आयोजन समिति चिरमिरी के प्रचार-प्रसार प्रभारी रीत जैन ने कहा कि
“आपका बयान अधर्मी मानसिकता को दर्शाता है। सनातनियों का यह आक्रोश आने वाले चुनाव में भी देखने को मिलेगा। महंत जी, आपकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आपका यह बयान आपके हिंदू होने पर भी सवाल खड़ा करता है। क्या कांग्रेस के नेता यह मान चुके हैं कि अपनी राजनीतिक इच्छा के लिए हिंदू विरोधी बयान ही उन्हें जिंदा रख सकता है।”

सभा में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि सनातन धर्म, संत-महात्माओं और धार्मिक आस्थाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी को समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने डॉ. चरणदास महंत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की बयानबाजी दोहराई गई तो प्रदेशभर में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विरोध सभा के अंत में आयोजन समिति के सदस्यों ने डॉ. चरणदास महंत का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भारी भीड़ और पुलिस की मौजूदगी रही।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है, लेकिन श्रीराम कथा आयोजन समिति का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य के सम्मान और सनातन आस्था की रक्षा करना है।

देश के किसानों के साथ मोदी के मन की बात

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 13 at 18.56.04

दो बड़े पुलों समेत सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों की मिली सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी कनेक्टिविटी

September 13, 2026
WhatsApp Image 2026 09 13 at 18.52.03

विद्यार्थियों से लिया सुविधाओं का फीडबैक, व्यवस्थाओं में कमी पर कार्रवाई के निर्देश

September 13, 2026
WhatsApp Image 2026 09 13 at 18.47.57

वाहन चोर हिस्ट्रीशीटर अजय महानंद गिरफ्तार, 80 हजार के दो चोरी के वाहन बरामद

September 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,278
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026882
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026737
Don't Miss
5d119806 c15a 470d 8337 851c9962333b Policewala

जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

By PolicewalaSeptember 13, 20262

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया रोजगार शिक्षा प्रशिक्षण के दूसरे दिन गतिविधियों के माध्यम से जेंडर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
67c89bc5 cbfc 4b9f aab1 664657ef0d95

थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान

September 13, 2026
33b3d98c 4dd2 4806 bf1b 5d1e292581ab

छिंदवाड़ा पुलिस एवं SDRF द्वारा कुकड़ीखापा में 150 फीट नीचे बहाव में फंसे नागपुर के 4 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू

September 13, 2026
6e917ff9 1dee 4d6e b5a7 1ae72313cb88

नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

September 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
5d119806 c15a 470d 8337 851c9962333b

जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

September 13, 2026
67c89bc5 cbfc 4b9f aab1 664657ef0d95

थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान

September 13, 2026
Visitors
1879681
This Month : 25056
This Year : 451598
Total Users : 1453918
Views Today : 4221
Total views : 6086233
Who's Online : 9
Server Time : 2026-09-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.