Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 27 at 19.05.01

अवैध शराब तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार, 61.380 लीटर शराब व 01 मो.सा. जप्त

July 27, 2026
WhatsApp Image 2026 07 27 at 19.05.39

रायपुर मध्य जोन के 89 होटल-लॉजों में पुलिस की सर्जिकल चेकिंग: समाधान एप से जुड़े संचालक, 17 संदिग्धों की जांच

July 27, 2026
WhatsApp Image 2026 07 27 at 15.39.41

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरियाबंद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अवैध शराब तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार, 61.380 लीटर शराब व 01 मो.सा. जप्त
  • रायपुर मध्य जोन के 89 होटल-लॉजों में पुलिस की सर्जिकल चेकिंग: समाधान एप से जुड़े संचालक, 17 संदिग्धों की जांच
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरियाबंद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • खबर का असर, पुलिस वाला न्यूज की खबर के बाद प्रशासन हरकत में, कलेक्टर बंगले के सामने जर्जर वृक्ष की शुरू हुई कटाई-छंटाई
  • देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा: मुंगेली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल, 4 अपचारी बालक भी पकड़ाए
  • सिवनी में पुलिस का नाइट कांबिंग ऑपरेशन, 103 वारंटी गिरफ्तार
  • शनिवार एवं देवशयनी एकादशी पर रायपुर स्टेशन के हनुमान मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, संस्थापक कुबेर राठी के नेतृत्व में 12 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
  • दो अलग-अलग कार्रवाई में 21.528 किलो अवैध गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - चिरमिरी से 12 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को हरी झंडी, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार
क्षेत्रीय खबर

चिरमिरी से 12 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को हरी झंडी, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार

PolicewalaBy PolicewalaApril 1, 2026Updated:April 1, 2026No Comments11 Views
WhatsApp Image 2026 04 01 at 19.07.06

30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा, लोगों ने कहा स्वास्थ्य मंत्री और हमारे विधायक की सोच, दूरदर्शी का परिणाम है जिले को 12 एम्बुलेंस की सौगात।

एमसीबी,चिरमिरी। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज चिरमिरी के बड़ा बाजार स्थित दुर्गा पंडाल परिसर से 12 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राम नरेश राय महापौर, चिरमिरी नगर पालिक निगम ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सिंह, सभापति, नगर पालिक निगम चिरमिरी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से की गई।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि 108 संजीवनी एक्सप्रेस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा आम जनता के लिए जीवन रक्षक सेवा है। सड़क दुर्घटना, गंभीर बीमारी, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में यह सेवा लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होती है। उन्होंने कहा कि नई एम्बुलेंस मिलने से जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में काफी सुविधा मिलेगी और कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सभापति ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है और 108 एम्बुलेंस सेवा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 12 नई 108 एम्बुलेंस के शुरू होने से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और बढ़ेगी। अब मरीजों को कम समय में एम्बुलेंस की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।
विदित हो कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर से 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) को हरी झंडी दिखाकर रवान किया था जिसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में प्राप्त आपातकालीन एम्बुलेंस 108 को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर उतारा जाना था और इसी कड़ी में एमसीबी जिले को प्राप्त 12 नई 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बताया जा रहा है प्रदेश भर 108 आपातकालीन एम्बुलेंस की सेवा 108 डायल करने के 30 मिनट के भीतर उपलब्ध हो सकेगी जिसमें एक टेक्नीशियन मौजूद होगा जो जीवन रक्षक का काम करेगा तथा मौत और जीवन के बीच अस्पताल तक मरीज के पहुंच को सुनिश्चित करेगा।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा 108 एम्बुलेंस का अवलोकन किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को बेहतर सेवाएं देने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान पूर्व महापौर डमरू बेहरा, विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, एमआईसी श्रीमती नीलम सलूजा, एमआईसी मनीष खटीक, भाजपा नेता राजकुमार बधावन, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, भाजपा नेता प्रदीप सालुजा, काकू दा, बबलू शर्मा, चीफ मेडिकल ऑफिसर अविनाश खरे, BMO मनीष सिंह, DPM शिशिर जायसवाल, स्वास्थ्य अमले में AC, BC, MT, SPS और समस्त मितानिन तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनमानस आयोजन के साक्षी बने।
अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का आभार DPM शिशिर जायसवाल और मंच संचालन रीत जैन ने किया।

संवाददाता – योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला ब्यूरो चीफ कोरिया एमसीबी

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 22 at 13.01.54

नगर परिषद शहपुरा में ₹13.42 लाख के कथित गबन का आरोप, जांच और एफआईआर की उठी मांग

July 22, 2026
WhatsApp Image 2026 07 22 at 12.35.11

सीएम हेल्प लाइन से खराब प्रदर्शन पर 17 विभागीय अधिकारियों का एक दिन का वेतन कटा,

July 22, 2026
WhatsApp Image 2026 07 22 at 09.51.03 e1784695568751

मैहर अरकंडी क्षेत्र से लिगेसी वेस्ट नहीं हटाने पर अध्यक्ष, सीएमओ नगरपालिका और रेमकी कंपनी को नोटिस 

July 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,267
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026837
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026762
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 27 at 19.05.01 देश

अवैध शराब तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार, 61.380 लीटर शराब व 01 मो.सा. जप्त

By PolicewalaJuly 27, 20260

मैहर मध्य प्रदेश  यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैहर  अवधेश प्रताप सिंह एवं…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 07 27 at 19.05.39

रायपुर मध्य जोन के 89 होटल-लॉजों में पुलिस की सर्जिकल चेकिंग: समाधान एप से जुड़े संचालक, 17 संदिग्धों की जांच

July 27, 2026
WhatsApp Image 2026 07 27 at 15.39.41

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरियाबंद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

July 27, 2026
4c7b1f80 a9f3 4882 b69a b98fc815d795

खबर का असर, पुलिस वाला न्यूज की खबर के बाद प्रशासन हरकत में, कलेक्टर बंगले के सामने जर्जर वृक्ष की शुरू हुई कटाई-छंटाई

July 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 27 at 19.05.01

अवैध शराब तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार, 61.380 लीटर शराब व 01 मो.सा. जप्त

July 27, 2026
WhatsApp Image 2026 07 27 at 19.05.39

रायपुर मध्य जोन के 89 होटल-लॉजों में पुलिस की सर्जिकल चेकिंग: समाधान एप से जुड़े संचालक, 17 संदिग्धों की जांच

July 27, 2026
Visitors
1780073
This Month : 51013
This Year : 351990
Total Users : 1354310
Views Today : 2860
Total views : 5853168
Who's Online : 14
Server Time : 2026-07-27
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.