मैहर मध्य प्रदेश
मैहर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने मैहर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक अरकंडी में वर्षों से डाले जा रहे लिगेसी वेस्ट को नहीं हटाने और नया कचरा प्रसंस्करण में लिगेसी कचरा नहीं डालने पर अध्यक्ष नगरपालिका मैहर सी एम ओ नगरपालिका मैहर और प्रोजेक्ट मैनेजर रीवा एन एस डब्लू होल्डिंग लिमिटेड रेमकी कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।नोटिस में कहा गया है कि 10 दिवस के भीतर अरकडी क्षेत्र से लिगेसी वेस्ट शतप्रतिशत हटाकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।इसके साथ ही अब अरकडी में प्राइमरी और सेकेंडरी वेस्ट नहीं डाला जाए ।दोनों ही भाग के निर्देश का पालन नहीं होने पर संबंधितों के खिलाफ एस डब्ल्यू एम रूल्स 2026 के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी मैहर







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)