गोटेगांव के समीप करकबेल के ग्राम मेख में विगत दिवस दिनांक 19 मार्च, चैत्र शुक्ल पक्ष की बैठकी में माता महाकाली, मां के बाल स्वरूप एवं 9 जवारों की स्थापना हो चूकी है। 22 मार्च (चतुर्थी) को विशेष झांकियों का आयोजन होगा, जिसमें नर्क लोक, स्वर्ग लोक एवं पाताल लोक के आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे। नर्क लोक में मनुष्य के कर्मों के अनुसार मिलने वाली सजाओं का चित्रण किया जाएगा, वहीं स्वर्ग लोक में देवताओं के समक्ष नृत्यांगनाएं अपनी प्रस्तुति देंगी। पाताल लोक में श्रद्धालुओं को मैया हिंगलाज के दर्शन कराए जाएंगे।पंचमी तिथि से श्रद्धालुओं के लिए जवारों के दर्शन प्रारंभ होंगे। साथ ही, मैया काली, जवारों एवं मां के बाल स्वरूप की भव्य शोभायात्रा रथ द्वारा नगर में निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।माँ खेरापति नव दुर्गा उत्सव समिति और समस्त ग्राम वासी मेख
Trending
- मनेंद्रगढ़ के दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल: अब हर गुरुवार लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
- मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी: मासूम अर्नव को मिला नया जीवन
- ई-केवाईसी, खाद्यान्न वितरण और स्टॉक प्रबंधन सुधारने के निर्देश
- “सही दवा, शुद्ध आहार” यही छत्तीसगढ़ का आधार: औषधि दुकानों एवं हॉटलों का किया गया निरीक्षण
- ग्राम जरहागांव में 10 लीटर महुआ कच्ची शराब जब्त
- सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पेंशन आदेश: प्रमोद श्रीवास को कलेक्टर ने सौंपा पीपीओ
- नियमो का उल्लंघन करने वाले 64 वाहन चालकों के लाइसेंस भी हुए निलंबित







