ब्रेकिंग न्यूज़ | रायपुर
आज रायपुर के कलेक्टर
गार्डन घड़ी चौक में लाफागिंग क्लब द्वारा श्री रामपाल जी अग्रवाल एवं श्रीमती शांति देवी अग्रवाल की शादी की वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस शुभ अवसर पर रमेश ठाकुर महाराज जी ने मंगलाचरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में क्लब के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम बंसल जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने दंपति को साफा, माला एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में विश्व की सबसे बड़ी गौशाला से पधारे गो सम्मान आह्वान अभियान के महाराज श्री ने भी उपस्थित होकर अभियान की विस्तृत जानकारी दी और सभी को गौसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्री रामपाल अग्रवाल जी एवं श्रीमती शांति देवी अग्रवाल को आशीर्वाद देते हुए भगवती गौ माता से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की प्रार्थना की।
कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।
प्रवीण शर्मा की खास रिपोर्ट
Trending
- मनेंद्रगढ़ के दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल: अब हर गुरुवार लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
- मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी: मासूम अर्नव को मिला नया जीवन
- ई-केवाईसी, खाद्यान्न वितरण और स्टॉक प्रबंधन सुधारने के निर्देश
- “सही दवा, शुद्ध आहार” यही छत्तीसगढ़ का आधार: औषधि दुकानों एवं हॉटलों का किया गया निरीक्षण
- ग्राम जरहागांव में 10 लीटर महुआ कच्ची शराब जब्त
- सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पेंशन आदेश: प्रमोद श्रीवास को कलेक्टर ने सौंपा पीपीओ
- नियमो का उल्लंघन करने वाले 64 वाहन चालकों के लाइसेंस भी हुए निलंबित







