Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.55.32

बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा
  • घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
  • बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल
  • नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम
  • शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
  • अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
  •  परमेश्वर ताल पर जल विहार के लिए तैयार श्री लक्ष्मण जी मंदिर छोटे भाई से मिलने आएंगे भगवान रघुनाथ
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश
क्षेत्रीय खबर

गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश

PolicewalaBy PolicewalaAugust 27, 2026No Comments23 Views
WhatsApp Image 2026 08 27 at 17.07.41 3

सड़क किनारे जलभराव वाले गड्ढों में बैठे कांग्रेस नेता, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी; जल्द मरम्मत नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

गरियाबंद। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C (गरियाबंद–देवभोग–ओडिशा मार्ग) की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क किनारे बने बड़े-बड़े और जलभराव वाले गड्ढों में बैठ गए और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।WhatsApp Image 2026 08 27 at 17.07.40 2

 

जर्जर सड़क बनी राहगीरों के लिए मुसीबत

 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि झरियाबहरा से मदांगुड़ा–गोहरापदर तक NH-130C की सिंगल सड़क बारिश के मौसम में बेहद जर्जर हो गई है। सड़क के दोनों ओर बनी पटरी में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। सामने से भारी वाहन आने पर साइड देने के लिए जैसे ही वाहन चालक सड़क से नीचे उतरते हैं, वाहन गड्ढों में फंसने अथवा पलटने का खतरा बना रहता है। इसके चलते कई बार लंबे जाम और दुर्घटना जैसी स्थिति निर्मित हो रही है।WhatsApp Image 2026 08 27 at 17.07.40 3

 

गड्ढों में बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

 

सड़क की दुर्दशा के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने हाईवे किनारे पानी से भरे गड्ढों में बैठकर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं के हाथों में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के मंत्रियों की तस्वीरें थीं। कांग्रेस नेताओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत और मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।WhatsApp Image 2026 08 27 at 17.07.41 2

 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह मार्ग रायपुर को ओडिशा से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री और मालवाहक वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क के रखरखाव में लापरवाही के कारण बारिश के दिनों में राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

 

जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि सड़क की बदहाली अब केवल परेशानी नहीं, बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। उन्होंने शासन-प्रशासन से गड्ढों की तत्काल मरम्मत और सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराने की मांग की।

 

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं संबंधित विभाग की होगी।

 

राहगीरों ने भी जताया समर्थन

 

प्रदर्शन के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों, यात्रियों और राहगीरों ने भी सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन का समर्थन किया। लोगों का कहना था कि सड़क की खराब स्थिति से रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।

 

प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दु यादव, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, सचिव लिकेश यादव, डोमार साहू, अर्जुन नायक, तीव कुमार सोनी, प्रमोद नेताम, इम्तियाज मेमन, इमरान रजा, गौकरण नागेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.25.30

अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.22.12

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें

September 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026890
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026787
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026745
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32 Policewala

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

By PolicewalaSeptember 22, 2026128

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया रपुरा में जनचौपाल व प्रशासनिक शिविर, शहपुरा में रात्रि विश्राम;…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.55.32

बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 20.08.28

नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम

September 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Visitors
1899742
This Month : 45117
This Year : 471659
Total Users : 1473979
Views Today : 6649
Total views : 6137891
Who's Online : 6
Server Time : 2026-09-22
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.