सतना मध्य प्रदेश
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
सतना 22 सितम्बर 2026/मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे 145 आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व रिकॉर्ड सुधार, सिंचाई, बिजली, पानी, सड़क निर्माण, पेंशन, छात्रवृत्ति, आवास योजना तथा अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत की। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, डिप्टी कलेक्टर जीतेन्द्र वर्मा, संदीप परस्ते द्वारा भी आवेदकों की समस्या सुनी गई
प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो
Trending
- 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा
- घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल
- नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम
- शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
- अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
- परमेश्वर ताल पर जल विहार के लिए तैयार श्री लक्ष्मण जी मंदिर छोटे भाई से मिलने आएंगे भगवान रघुनाथ






